गीता बसरा का जन्म 13 मार्च, 1984 को इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में हुआ था, जो एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी हैं। उनका पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए वे भारत आईं, लेकिन उसके पहले उन्होंने लंदन में लगभग 5 साल थिएटर में अभिनय सिखा। बाद में मुंबई आकर किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में अपनी प्रैक्टिस जारी रखी और उन्हें जल्द ही अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिल गया। हालांकि, क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं और परिवार के लिए अभिनय से दूरी बना ली।
क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी के बाद एक्ट्रेस गीता बसरा फिल्मी दुनिया से क्यों दूर हो गईं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान, कहा था कि 'मेरी मां एक वर्किंग मदर थीं और उन्होंने पूरे परिवार को अच्छे से संभाला। आज मेरे पास जो भी है उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी बेटी हिनाया संग बिताए हर पल को एन्जॉय करती हूं। ये मेरी पर्सनल चॉइस है कि मैं काम नहीं करना चाहती। मैं पहले एक्टिंग करती थी तो उसे एन्जॉय करती थी और अब जब मैं दोबारा रेडी हूं तो मैं दोबारा काम पर लौट आऊंगी।'
एक्ट्रेस गीता बसरा का एक्टिंग करियर 2006 में फिल्म 'दिल दिया है' से शुरू हुआ था, लेकिन हिंदी सिनेमा में वह उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली। 2006 से 2016 के बीच उनकी सिर्फ 7 फिल्में आईं, जिसमें से एक पंजाबी थी। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2015 में आई 'सेकंड हैंड हसबैंड' थी, जो कि फ्लॉप थी। वहीं, साल 2016 में उनकी आखिरी पंजाबी फिल्म 'लॉक' में नजर आई थीं।
गीता और हरभजन ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्टूबर, 2015 को शादी की। 2016 में गीता ने लंदन में बेटी हिनाया को जन्म दिया और बेटे जोवन वीर सिंह का 2021 में इस दुनिया में स्वागत किया। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।
गीता बसरा ने लगभग दस साल के ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी का फैसला लिया है। उन्होंने राकेश मेहता की डायरेक्ट की हुई पंजाबी फिल्म 'मेहर' से एक्टिंग में वालसी की, जो 05 सितंबर, 2025 को आई थी। अब 42 साल की एक्ट्रेस, जिन्होंने पति हरभजन सिंह के साथ फैमिली पर फोकस करने के लिए ब्रेक लिया था। वह फिल्म 'अवस्थी वर्सेस अवस्थी' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं।
ये भी पढ़ें-
CID छोड़ने को किया मजबूर, 7 साल डिप्रेशन से जूझती रही एक्ट्रेस, सेट पर काले जादू का हुईं शिकार
सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, बधाई देने पहुंचे आमिर-सलमान खान
संपादक की पसंद