वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के गाने 'चुनरी चुनरी' का रीक्रिएटेड वर्जन मंगलवार को रिलीज हुआ, जो कई सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसका ओरिजिनल ट्रैक 'बीवी नंबर 1' का था, जिसमें सलमान खान और सुष्मिता सेन थे, जिसे अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम ने गाया था। अब अभिजीत ने गाने के रीक्रिएटेड वर्जन पर रिएक्ट किया है और अपनी नाराजगी जाहिर की है।
'चुनरी चुनरी' के रीक्रिएटेड वर्जन पर क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य
टाइम्स नाउ से बात करते हुए, अभिजीत ने बताया कि उन्हें गाने के रीक्रिएट होने के बारे में नहीं बताया गया था। उन्होंने कहा, 'मैं कौन होता हूं इस गाने को रीमेक करने की परमिशन देने वाला? इन सब गानों से तो सुपरस्टार बनते हैं। सलमान खान के करियर से सबसे बड़े दो गाने – चुनरी चुनरी और टन टना टन हैं। ऐसा होता है कि अगर आवाज किसी को सूट करें तो वो सुपरस्टार बन जाता है। सलमान खान के करियर के दो सबसे बड़े गाने चुनरी चुनरी और टन टना टन आज भी फेमस है।'
अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, 'सलमान खान और वरुण धवन में उतना ही फर्क है, जितना अमिताभ बच्चन और असरानी में है। वरुण धवन मेरे गाए गाने के साथ न्याय नहीं कर सकते। उन्होंने गाने में मेरी आवाज न रखकर समझदारी भरा फैसला किया। सलमान खान इस गाने से सुपरस्टार बने गए थे, वरुण कुछ नहीं बन सकता।'
चुनरी चुनरी रीक्रिएटेड वर्जन
'है जवानी तो इश्क होना है' का सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन चुनरी चुनरी रीक्रिएटेड वर्शन दर्शकों को इम्प्रेस करने में फेल रहा है। अब देखना यह है कि 5 जून 2026 को रिलीज होने के बाद 'है जवानी तो इश्क होना है' को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के मुख्य कलाकारों में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े शामिल हैं।
ये भी पढे़ं-
KSBKBT 2: तुलसी का एक फैसला उड़ा देगा मिहिर की नींद, नियति के चरित्र पर उठे सवाल, रियो विरानी परिवार को करेगा बर्बाद
एक्स हसबैंड ने एक्ट्रेस को जान से मारने की थी प्लानिंग, हड़पना चाहता था प्रॉपर्टी, फिर ऐसे बचाई अपनी जान
Latest Bollywood News