1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी करने वाली हैं सोहेल खतुरिया से शादी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी करने वाली हैं सोहेल खतुरिया से शादी

हंसिका मोटवानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। आज वो साउथ में जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी करने वाली हैं सोहेल खतुरिया से शादी- India TV Hindi
Image Source : INSTA एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी करने वाली हैं सोहेल खतुरिया से शादी

मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस को हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा तमिल और तेलुगु में कई सुपरहिट फिल्मों में देखा गया है। एक्ट्रेस जल्द ही बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया से शादी करने वाली हैं। सोहेल खतुरिया लोकप्रिय परिधान ब्रांड, अवंत के मालिक हैं।

बुधवार को, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उनके भावी पति को पेरिस में एफिल टॉवर के सामने घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते हुए दिखाया गया था। इस प्रपोजल के दौरान बैकग्राउंड पर फूल से 'मुझसे शादी करोगी' लिखा हुआ था।

प्रस्ताव की पांच तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट करने वाली हंसिका ने लिखा, "अभी और हमेशा के लिए।" हंसिका के पोस्ट डालने के बाद से ही कई बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं।

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी, खुशबू, डीडी और श्रिया रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को बधाई दी।

ये भी पढ़ें - 

 करण जौहर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर  लिखा इमोशनल पोस्ट, बर्थडे विश करते हुए शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा

शाहरुख खान ने फैंस के बीच मन्नत के बाहर क्लिक की बर्थडे सेल्फी, कही ये बात

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

हर जुबान पर हैं ये पांच वेब सीरीज के डायलॉग, जानिए कौन-कौन कर रहा है ट्रेंड

 

Latest Bollywood News