1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, बर्थडे विश करते हुए शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा

करण जौहर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, बर्थडे विश करते हुए शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Nov 02, 2022 09:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 09:31 pm IST

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के खास दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है साथ ही किंग खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है।

Shah Rukh Khan Birthday- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Birthday Image Source : INSTAGRAM/ KARANJOHAR

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी मेगास्टार शाहरुख खान आज ( 2 नवंबर) अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सिनेमा जगत के सभी लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान के खास दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उनको बधाई दी है साथ ही किंग खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है।

दरअसल, शाहरुख खान के इस खास दिन पर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें शाहरुख के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी किया है। पोस्ट शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'करण अर्जुन फिल्म थी...फिल्म सिटी में सेट था, मैं अपने पिता के साथ उनसे मुलाकात के लिए पहुंचा। मुझे फिल्मी सितारों को लेकर कई आशंकाएं थीं, तो मैं इस नए सफल सितारे के बारे में सोच रहा था।'

करण ने आगे लिखा- 'जाहिर तौर पर उनकी पहली बड़ी दिट फिल्म दीवाना थी। वह अपनी शूटिंग कॉस्ट्यूम में थे और उन्होंने मेरे पिता के साथ मुलाकात की साथ ही उनको गले भी लगाया। उन्होंने मुझसे भी हाथ मिलाया और उस समय मेरे करियर के बारे में कई सवाल पूछे। मैं किसी खिचड़ी की तरह उत्तर दे रहा था, लेकिन फिर भी वह मुझे ध्यान से सुन रहे थे, तब मुझे लगा कि मैंने द विंची कोड को क्रैक कर लिया है। ये सब 29 साल पहले की बात है।'  

'आज मैं उसे भाई कहता हूं और वह अब भी मुझे ध्यान से सुनता है, उसकी दयालु आंखें आज भी उतनी ही दयालु हैं, और ये जो व्यक्तित्व है, इसी का नाम शाहरुख है। 'मैं अपने व्यक्तित्व के लिए भाई का कर्जदार हूं। मैं आज उनके शानदार टीजर का जश्न मना रहा हूं और मुझे मुझे विश्वास है कि ये ब्लॉकबस्ट होने वाला है। किंग की जय हो...क्योंकि आपके जैसा न कोई है और न ही कोई होगा...लव यू भाई।''

आपको बता दें कि करण जौहर की पहली निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद  करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्मों में शाहरुख नजर आए।

ये भी पढ़ें - 

शाहरुख खान ने फैंस के बीच मन्नत के बाहर क्लिक की बर्थडे सेल्फी, कही ये बात

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

हर जुबान पर हैं ये पांच वेब सीरीज के डायलॉग, जानिए कौन-कौन कर रहा है ट्रेंड

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन