1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

 Published : Nov 02, 2022 07:48 am IST,  Updated : Nov 02, 2022 07:48 am IST

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल के जैसे इस साल भी शाहरुख ने अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा। और देर रात शाहरुख ने फैंस को अपनी झलक दिखाई।

Shah Rukh Khan Birthday- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Birthday Image Source : SHAH RUKH KHAN BIRTHDAY

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें हर साल उनके फैंस आधी रात को उनके जन्मदिन के दिन उनकी झलक पाने के लिए मन्नत के सामने जमा हो जाते हैं। वहीं हर साल के जैसे इस साल भी शाहरुख ने अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा। देर रात शाहरुख ने फैंस को अपनी झलक दिखाई। 

शाहरुख खान को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनकी फैंस फॉलोइंग बेहद है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी शाहरुख पर जान देते हैं। अपने जन्मदिन की ही रात को शाहरुख अपने बेटे के साथ फैन्स के सामने आए। शाहरुख ने ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे। शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे, जो काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस शाहरुख के साथ-साथ अबराम को भी बहुत पसंद करते हैं। 

Bigg Boss: Priyanka Choudhary और Ankit Gupta के रिश्ते में आई दरार, गुस्से-गुस्से में बोल दी ये बड़ी बात

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे ये फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसके आलावा शाहरुख फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे। जो की 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था। जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन