1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' की सफलता के बाद दो फिल्मों में बड़ा फेर-बदल, अब 1 नहीं... 2 भागों में रिलीज होंगी ये बिग बजट फिल्में?

'धुरंधर' की सफलता के बाद दो फिल्मों में बड़ा फेर-बदल, अब 1 नहीं... 2 भागों में रिलीज होंगी ये बिग बजट फिल्में?

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की सफलता से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। कई ने इस फिल्म को सराहा तो कुछ ने सवाल भी खड़े किए। लेकिन, धुरंधर की सफलता के बाद अब चर्चा है कि कई बड़े मेकर्स अपनी फिल्मों को 2 भागों में लाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS धुरंधर।

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के 29 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और फिलहाल इसकी रफ्तार कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। 'धुरंधर' का पहला भाग 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा 19 मार्च 2026 को आएगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बीच अब चर्चा है कि दो बिग बजट फिल्मों के मेकर्स भी अपनी फिल्मों को दो भागों में रिलीज करने की रणनीति अपना सकते हैं।

दो भागों में रिलीज हो सकती हैं ये दो बिग बजट फिल्में

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' और रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को दो भागों में रिलीज करने के लिए बातचीत शुरू हो गई है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि, "'किंग' और 'लव एंड वॉर' दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं और दोनों फिल्मों को बनाने में तय लागत से कहीं अधिक राशि खर्च हो चुकी है। अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की सफलता को देखते हुए, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों को दो भागों में बांटकर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं, वो भी 6 महीने से कम के अंतराल में।"

'लव एंड वॉर' और 'किंग' की रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना पर मुहर लग जाती है तो रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर 'लव एंड वॉर' अगस्त 2026 और जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है, वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की बात की जाए तो इसे सितंबर 2026 और मार्च 2027 में रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिलहाल बातचीत शुरुआती दौर में है और इस पर अब तक किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर तबाही बनी 'धुरंधर'

'धुरंधर' की बात करें तो इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। इसी फिल्म के साथ मेकर्स ने इसके दूसरे भाग और इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था, जिसके अनुसार, 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म कन्नड़ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' से टकराएगी, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी हैं।

ये भी पढ़ेंः नयनतारा-कियारा के बाद, यश की 'टॉक्सिक' में इस हसीना की हुई एंट्री, हाथ में बंदूक थामे कातिलाना लुक में दिखी रिबेका
कुक के साथ नितिन गडकरी के घर पहुंचीं फराह खान, दिखाई घर की गोबर पेंट दीवार, दिलीप बोले- 'मेरे गांव में रोड...'

Latest Bollywood News