1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नयनतारा-कियारा के बाद, यश की 'टॉक्सिक' में इस हसीना की हुई एंट्री, हाथ में बंदूक थामे कातिलाना लुक में दिखी रिबेका

नयनतारा-कियारा के बाद, यश की 'टॉक्सिक' में इस हसीना की हुई एंट्री, हाथ में बंदूक थामे कातिलाना लुक में दिखी रिबेका

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 03, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 02:18 pm IST

हुमा कुरैशी और नयनतारा के बाद अब तारा सुतारिया भी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कास्ट में शामिल हो गई हैं। फिल्म से तारा का पहला लुक सामने आ चुका है।

tara sutaria- India TV Hindi
तारा सुतारिया। Image Source : INSTAGRAM/@TARASUTARIA

कन्नड़ सुपरस्टार 'यश'इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं।  'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाले यश अब 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ दर्शकों के बीच दस्तक दे रहे हैं, जो लगातार सुर्खियों में है। फिल्म से पहले ही यश के लुक्स जारी किए जा चुके हैं। वहीं हाल ही के दिनों में नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर मेकर्स ने फैंस को ट्रीट दी और अब फिल्म से एक और हसीना के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया गया है। 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के फर्स्ट लुक के बाद अब तारा सुतारिया का पोस्टर भी सामने आ चुका है।

बोल्ड अवतार में दिखीं तारा सुतारिया

यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने शनिवार को तारा सुतारिया का पहला लुक साझा किया, जिसमें एक्ट्रेस बेहद दमदार लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ ही फिल्म में तारा सुतारिया के नाम का नाम भी ऐलान कर दिया गया है। वह इस फिल्म में रिबेका का किरदार निभाएंगी। 'टॉक्सिक' के नए पोस्टर में तारा सुतारिया एक दमदार लुक में दिखाई दे रही हैं, उनके हाथ में बंदूक है और ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में अभिनेत्री बेहद हसीन और कातिलाना लग रही हैं।

हुमा कुरैशी-कियारा आडवाणी के लुक ने भी खींचा ध्यान

तारा सुतारिया से पहले मेकर्स ने नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के लुक भी जारी किए थे। खास बात तो ये है कि हर अभिनेत्री का पोस्टर अपने आप में अनोखा और खास था। इन लुक्स को देखकर लगता है कि फिल्म में सभी के किरदार काफी दमदार और अनोखे होंगे। वहीं सुपरस्टार यश का लुक तो पहले ही फैंस के दिल जीत चुका है, ऐसे में दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

'टॉक्सिक' की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' से टकराएगी। धुरंधर के मेकर्स पहले ही इसके पार्ट 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं। वहीं यश की बात करें तो कन्नड़ स्टार चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है। ये एक मेगा-बजट फिल्म है और कई भाषाओं में रिलीज होगी। टॉक्सिक के अलावा यश इसी साल नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी नजर आएंगे। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता की भूमिकाओं में हैं, वहीं यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे और सनी देओल बजरंगबली हनुमान की।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' के सामने 10 दिनों से सीना ताने खड़ी है ये साउथ इंडियन फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बनी बवंडर, कर ली इतनी कमाई

कुक के साथ नितिन गडकरी के घर पहुंचीं फराह खान, दिखाई घर की गोबर पेंट दीवार, दिलीप बोले- 'मेरे गांव में रोड...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन