A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2000 में आई फ्लॉप फिल्म, बॉलीवुड की हिट जोड़ी का धरा रह गया था स्टारडम, IMDb पर मिली 5.1 रेटिंग

साल 2000 में आई फ्लॉप फिल्म, बॉलीवुड की हिट जोड़ी का धरा रह गया था स्टारडम, IMDb पर मिली 5.1 रेटिंग

2000 में रिलीज हुई इस कॉमेडी-एक्शन फिल्म को उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप माना जाता है। करोड़ों के बजट और अच्छी स्टार कास्ट के बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

kajol flop movie Raju Chacha- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM SONYMUSICINDIAVEVO काजोल

सिनेमाघरों में हर साल कई फिल्में रिलीज होती है, जिसमें से कुछ हिट तो गिनी-चुनी फ्लॉप हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर कास्ट और मेकर्स को काफी उम्मीद थी, क्योंकि इसमें अजय देवगन, काजोल, ऋषि कपूर और जॉनी लीवर को कास्ट किया गया था। साथ ही संजय दत्त का कैमियो रोल था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म का नाम 'राजू चाचा' है। इस हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म को अनिल देवगन ने डायरेक्ट किया था और उनके कजिन अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया था। अजय ने इस से बतौर फिल्म प्रोड्यूसर डेब्यू किया था।

हिट जोड़ी का स्टारडम हुआ फेल

'राजू चाचा' में अजय देवगन और काजोल लीड रोल में थे, जो बॉलीवुड की हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। इसके साथ रियल लाइफ में मशहूर कपल भी हैं। दर्शकों की इस पसंदीदा जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें 'प्यार तो होना ही था', 'इश्क', 'दिल क्या करें' जैसी मूवीज शामिल है। ये जोड़ी भले ही हिट है, लेकिन अजय और काजोल की फिल्म 'राजू चाचा' फ्लॉप रही। इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स का नाम टॉप एक्टर और एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है, लेकिन इस फिल्म के दौरान उनका स्टारडम भी फेल हो गया। उस समय 30 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 20-21 करोड़ कमाए।

2 घंटे 43 मिनट की कहानी

फिल्म 'राजू चाचा' की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तीन अनाथ बच्चों का पालन-पोषण करता है। राजू को तीन अनाथ बच्चों का चाचा बनकर उनकी विरासत हड़पने के लिए काम पर रखा जाता है, लेकिन उनसे प्यार हो जाने के बाद उसका मन बदल जाता है और वह लालची रिश्तेदारों से लड़ने का फैसला करता है। कहानी का अंत आपको इमोशनल कर देगा। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन से लेकर रोमांस तक सबकुछ है।

अजय देवगन और काजोल की फ्लॉप

'राजू चाचा' को IMDb पर 10 में 5.1 रेटिंग मिली थी, जो बहुत कम है। इस फिल्म को आप ओटीटी पर जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। वहीं, प्राइम वीडियो पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। ये उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी और जब फ्लॉप हुई तो मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

ये भी पढे़ं-

संघर्ष के दिनों को कश्मीरा शाह ने किया याद, शर्मिंदगी से बचने के लिए सेट पर जल्दी पहुंचती थीं एक्ट्रेस, सालों बाद बताई वजह

19 साल पुराना शो, जिसमें कई टीवी स्टार्स ने किया था काम, रिश्तों की उलझी कहानी ने जीत लिया था दिल

Latest Bollywood News