'यह जो है जिंदगी', 'हम लोग', 'खानदान', 'स्वाभिमान', 'पवित्र बंधन: दो दिलों का' और 'स्त्री तेरी कहानी' जैसे कई टीवी सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होते थे। इनमें भरपूर फैमिली ड्रामा देखने को मिलता था और आज भी ये परंपरा बरकरार है। अब 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के मेकर्स भी इसी तरह अपनी इमोशनल कहानियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। आजकल जहां कुछ दर्शक ओटीटी पर फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं तो वहीं, गिने-चुने लोग अपनी बचपन की यादें ताजा करने के लिए पुराने शोज भी देखते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फैमिली ड्रामा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कास्ट और कहानी आज भी लोग भूल नहीं पाए है। 2007 में आया ये हिंदी फैमिली ड्रामा सीरियल दूरदर्शन पर आता था।
19 साल पुराने शो की इमोशनल कहानी
हम जिस टीवी सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं वो 19 साल पहले आया था, जिसकी कहानी एक खुशहाल परिवार के सौतेले बेटे की है। 'सौतेला' एक भारतीय फैमिली ड्रामा टेलीविजन धारावाहिक है, जिसका प्रसारण 2007 को डीडी नेशनल पर शुरू हुआ था। दो साल बाद ये शो बंद हो गया। मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल द्वारा निर्मित 'सौतेला' एक ऐसे युवा NRI पर आधारित है जिसे पता चलता है कि उसके पिता जिंदा हैं। इसमें मुकेश खन्ना, कृष्णा अभिषेक और निशिगंधा वाड ने अभिनय किया है। यह पारिवारिक कलह और उलझे रिश्तों पर बनी है।
सौतेला की शानदार कास्ट
इसमें नजर आए कई कलाकार आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। 'सौतेला' में विक्रम आर्य के रूप में मुकेश खन्ना, युगांक का किरदार कृष्णा अभिषेक और शकुंतला आर्य का रोल निशिगंधा वाड ने निभाया था। वहीं, सुमित पाठक, राज खन्ना और पारुल यादव भी इसमें नजर आए थे। कृष्णा अभिषेक, मुकेश खन्ना और निशिगंधा वाड आज भी अपने काम की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।
कहां देखें दूरदर्शन का ये सीरियल
'सौतेला' यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा मुकेश खन्ना प्रोडक्शन के आधिकारिक चैनल भी इसके सारे एपिसोड उपलब्ध है। IMDb के अनुसार इसके 100 से भी ज्यादा एपिसोड है।
ये भी पढे़ं-