1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार का जबरा फैन, हीरो के लिए घर पर ही बना डाली रॉल्स रॉयस की रेप्लिका, गिफ्ट देने पहुंचा मुबंई मगर...

अक्षय कुमार का जबरा फैन, हीरो के लिए घर पर ही बना डाली रॉल्स रॉयस की रेप्लिका, गिफ्ट देने पहुंचा मुबंई मगर...

अक्षय कुमार के एक जबरा फैन ने उनके लिए घर पर ही रॉल्स रॉयस जैसी कार बनाई है, जिसे गिफ्ट करने के लिए अक्षय का ये फैन मुंबई पहुंचा, लेकिन उसके हाथ निराशा ही लगी। फैन ने नौकरी छोड़कर अक्षय के लिए ये कार बनाई थी।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार।

सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी फिल्मों को लेकर तो कभी किसी और वजह से। अब सुपरस्टार अपने एक फैन को लेकर चर्चा में हैं, जिसने एक्टर की दीवानगी में एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको हैरान कर दिया। अक्षय कुमार के इस फैन ने सुपरस्टार 5 महीने दिन-रात एक कर दिए और सुपरस्टार के लिए अपने घर में ही रॉल्स रॉयस जैसी कार बना डाली। अक्षय कुमार का ये जबरा फैन महम के पास के गांव खेड़ी का रहने वाला है, जिसका नाम पंकज है। सुपरस्टार को कार गिफ्ट करने की ख्वाहिश लिएये जबरा फैन मुंबई पहुंच गया, लेकिन यहां पहुंचकर उसके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी।

अक्षय कुमार के लिए बनाई रॉल्स रॉयस जैस कार

अक्षय कुमार का ये फैन रोहतक की एक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर में डेंटर का काम करता था। अक्षय के लिए कार बनाने की ख्वाहिश के चलते उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और दिन रात एक करके एक कार बनाई। बॉडी वर्क और मैकेनिकल की समझ का इस्तेमाल करते हुए पंकज ने दिल्ली, भिवानी, रोहतक और हिसार के आस-पास के शहरों से स्पेयर पार्ट्स इकट्ठे किए और फिर पिता के बार-बार मना करने पर भी तैयार करने में जुटा रहा। आखिरकार इस शख्स ने गाड़ी तैयार कर ली और एक्टर को ये कार गिफ्ट करने की चाहत में मुंबई रवाना हो गया।

मुंबई पहुंचकर हाथ लगी हताशा

पंकज ने 1 लाख 10 हजार रुपये खर्च करके एक कंटेनर की सहायता से ये कार मुंबई के लिए भेजी और उसके साथ गांव के 8 अन्य लोग मौजूद रहे, जिनके खाने-रहने पर उसने 1 लाख 20 हजार खर्च कर दिए और 50 हजार किराए पर गाड़ी लेकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा, लेकिन 6 दिन इंतजार के बाद भी सुपरस्टार उससे मिलने नहीं पहुंचे। 6 दिन बाद एक्टर मिले, लेकिन दूर से ही हाय-हेलो कहकर चले गए। इसके बाद ड्राइवर ने बताया कि अक्षय काम के सिलसिले में विदेश चले गए हैं और ये सुनकर पंकज का दिल टूट गया।

लाखों के कर्जे में डूबा पंकज

अक्षय से मिलने और उन्हें कार गिफ्ट करने का सपना लिए मुंबई पहुंचा पंकज टूटे दिल के साथ अपने गांव लौट आया और अब करीब 8 लाख के कर्जे में है। हालांकि, पंकज का हौसला अब भी कम नहीं हुआ है। वह अब इस कार को हरियाणवी फिल्म्स और म्यूजिक वीडियोज के लिए रेंट पर देकर कुछ पैसे कमाकर अपना कर्ज चुकाने की योजना बना रहा है। इसी के साथ वह डेंटर के तौर पर भी अपना काम शुरू कर चुका है।

ये भी पढ़ेंः 6 बच्चे और 13 नाती-पोते, धर्मेंद्र का खुशहाल परिवार, कोई सुपरस्टार तो कोई पर्दे से दूर, जानें कौन क्या करता है
फरहाना या तान्या नहीं, मिड वीक एविक्शन में कटेगा इस मजबूत खिलाड़ी का पत्ता? नाम जान फैंस को लगेगा झटका

Latest Bollywood News