1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फरहाना या तान्या नहीं, मिड वीक एविक्शन में कटेगा इस मजबूत खिलाड़ी का पत्ता? नाम जान फैंस को लगेगा झटका

फरहाना या तान्या नहीं, मिड वीक एविक्शन में कटेगा इस मजबूत खिलाड़ी का पत्ता? नाम जान फैंस को लगेगा झटका

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 11, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 12:01 pm IST

बिग बॉस 19 से हाल ही में अभिषेक बजाज और नीलम गिरि का पत्ता कटा है और अब शो में मिड वीक एविक्शन की भी चर्चा है। ऐसे में दर्शक कयास लगा रहे हैं कि फरहाना भट्ट या तान्या मित्तल में से कोई शो से बाहर हो सकता है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां खिलाड़ी फिनाले तक पहुंचने की रेस में पहुंचने की कोशिश जुटे हैं, तो दूसरी तरफ आए एक-एक कर खिलाड़ियों का शो से सफर खत्म होते जा रहा है। पिछले दिनों शो से नीलम गिरि और अभिषेक बजाज घर से बेघर हो गए। अब घर में मिड वीक एविक्शन भी होने वाला है, जिसमें एक और मजबूत खिलाड़ी का खेल खत्म हो जाएगा। जैसे ही शो में मिड वीक एविक्शन की खबर आई, दर्शकों ने फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के शो से बाहर होने के कयास लगाना शुरू कर दिया, लेकिन अब जो नाम सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है।

शो से कटेगा इस कंटेस्टेंट का एविक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहाना भट्ट या तान्या मित्तल नहीं, बल्कि मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 के मिड वीक एविक्शन में शो से बाहर होने वाले हैं। एक स्पेशल कैप्टेंसी टास्क के बाद घर का पूरा गेम बदलने वाला है। इस हफ्ते के चैलेंज में घरवाले तीन टीम, टीम गौरव खन्ना, टीम कुनिका सदानंद और टीम शहबाज बदेशा में बंटने वाले हैं और अमाल मलिक इस टास्क के होस्ट होंगे।

किसके हाथ में होगी कमान?

टास्क में सभी टीमों को कैप्टेंसी के लिए खुद को बचाकर रखना होगा, जो ढेर ड्रामा देखने को मिलेगा। आखिरी में कुनिका और गौरव की टीम दो-दो राउंड की विजेता बनेंगी, जिससे सभी सोच में पड़ जाएंगे कि अब घर की कमान किसके हाथ में होगी। इसी बीच बिग बॉस घरवालों को एक और ट्विस्ट से रूबरू कराते हैं, जो घरवालों को हैरान कर देगा।

ऑडियंस लेगी फैसला

बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि घर में एक लाइव ऑडियंस एंट्री करेगी, जो कंटेस्टेंट्स का प्रदर्शन देखेगी और रियल टाइम वोट करेगी। यही नहीं, लाइव ऑडियंस ही अपने वोट से तय करेगी कि कैप्टेंसी का अगला दावेदार कौन होगा और कौन सा प्रतियोगी घर से बेघर होने वाला है। लाइव सेशन के दौरान, हर प्रतियोगी अपना-अपना बेस्ट देता है और लाइव ऑडियंस का मनोरंजन करने की कोशिश करता है। लेकिन, जब वोटों की गिनती होती है तो मृदुल तिवारी को सबसे कम वोट मिलते हैं, जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़ाकर गिरे जितेंद्र, गार्ड ने दौड़कर थामा हाथ, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन