1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़ाकर गिरे जितेंद्र, गार्ड ने दौड़कर थामा हाथ, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता

जरीन खान की प्रेयर मीट में लड़खड़ाकर गिरे जितेंद्र, गार्ड ने दौड़कर थामा हाथ, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 11, 2025 10:43 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 10:45 am IST

सोमवार को जरीन खान की प्रार्थना सभा में पहुंचे दिग्गज अभिनेता का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। अभिनेता के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं।

Jeetendra- India TV Hindi
जितेंद्र। Image Source : INSTAGRAM/@PAPSANDPASTA

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां और दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। सोमवार, 11 नवंबर को जरीन खान की प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कई बड़े स्टार पहुंचे थे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र भी जरीन खान की प्रेयर मीट में पहुंचे, जहां उनके साथ एक अनहोनी हो गई। 83 साल के अभिनेता का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वह फर्श पर गिर गए। इस हादसे में उन्हें कोई चोट तो नहीं आई, लेकिन उनके फैंस जरूर उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए।

लड़खड़ाकर गिरे जितेंद्र

जरीन खान की प्रेयर मीट में पहुंचे जितेंद्र का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कार से निकलते और फिर फर्श पर गिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जैसे ही जितेंद्र अपनी कार से निकलकर आगे बढ़ते हैं, वह नीचे की सीढ़ी नहीं देख पाते और उनका पैर इस सीढ़ी से टकरा जाता है। जैसे ही उनका पैर सीढ़ी से टकराया, उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। जैसे ही अभिनेता गिरे, उनके आस-पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े और उन्हें उठने में मदद की।

जितेंद्र को नहीं आई कोई चोट

इस हादसे में जितेंद्र को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। जैसे ही गार्ड उन्हें उठाता है, वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा देते हैं। इस वीडियो ने उनके फैंस को जरूर चिंता में डाल दिया है। अभिनेता के फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए चिंता जाहिर कर रहे हैं कि कहीं उन्हें कोई चोट तो नहीं आई। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'वह ठीक तो हैं?' एक और लिखता है- 'क्या वह ठीक हैं, उन्हें चोट तो नहीं आई?' दूसरी तरफ जैसे ही जितेंद्र, जरीन खान की प्रेयर मीट से बाहर आते हैं, पैपराजी को देखकर मजाकिया अंदाज में उन्हीं सीढ़ियों के पास जाकर कूदते हैं और फिर मुस्कुराने लगते हैं, उनकी इस जिंदादिली पर भी यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

जरीन खान की प्रेयर मीट में पहुंचे कई सितारे

बता दें, जरीन खान मशहूर अभिनेता संजय कपूर की पत्नी और सुजैन खान की मां होने के साथ-साथ मशहूर इंटीरियर डिजाइनर थीं, जिन्होंने 7 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार को आयोजित हुई जरीन की प्रार्थना सभा में कई सितारे पहुंचे, जिनमें ऋतिक रोशन, सबा आजाद, अमीषा पटेल, रानी मुखर्जी, मलाइका अरोड़ा, टीना अंबानी, सैफ अली खान रंजीत सहित कई सितारे पहुंचे थे। जरीन 81 साल की थीं और उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

ये भी पढ़ेंः Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता

'ओजैंपिक लेकर घटाया वजन...' आरोपों पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, वेट लॉस की बताई वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन