बीते दिनों धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार में कमाल दिखाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना आज 51 साल के हो गए हैं। अक्षय खन्ना ऐसे एक्टर हैं जिन्हें कमबैक किंग के नाम से भी इन दिनों पहचाना जा रहा है। उनका किरदार धुरंधर में हीरो पर भी भारी पड़ा था और उनका डांस खूब वायरल भी रहा था। आज इस जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं अक्षय खन्ना के करियर और कमबैक की कहानी। कैसे उन्हें 2010 के दशक में बाल झड़ने के चलते इसी फिल्म इंडस्ट्री ने किनारे कर दिया था। लेकिन उनकी धारदार एक्टिंग और जुनून के चलते आज भी उनकी स्टारडम बरकरार है।
पिता थे बॉलीवुड स्टार
अक्षय खन्ना का जन्म आज ही के दिन 1975 में बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना के घर हुआ था। पिता बॉलीवुड स्टार थे तो बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला। बड़े होकर पिता की तरह एक्टिंग का रास्ता पकड़ा और 1997 में फिल्म रिलीज हुई 'हिमालय पुत्र'। फिल्म के जरिए अक्षय खन्ना को डेब्यू कराया गया और पिता विनोद खन्ना भी साथ नजर आए। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद 1997 में ही फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई और उनके किरदार धर्मवीर सिंह को खूब प्यार मिला। बस यहीं से स्टार बन गए और उसके बाद ताल, हमराज, हंगामा, हलचल, आक्रोश समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
2010 का दशक रहा मुश्किल
अक्षय खन्ना के लिए 2010 का दशक सबसे मुश्किल रहा है और उनके बाल झड़ने के कारण उन्हें काम भी कम मिलने लगा। अक्षय ने भी अपने काम को लेकर एक सिलेक्टिव रवैया अपनाया और कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स ही किए। 2010 में आई फिल्म तीस मार खान के बाद उन्हें कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली। हालांकि 2017 में उन्होंने इत्तेफाक नाम की फिल्म में काम किया लेकिन कोई भी प्रोजेक्ट उन्हें कोई खास पहचान नहीं दिला पाया। लेकिन बीते साल 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने उन्हें खूब तारीफें दिलाईं और कमबैक किंग बना दिया। आज अक्षय खन्ना का 51वां जन्मदिन है और फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
ये भी पढ़ें-एप्सिटीन फाइल्स में सुर्खियां बटोरने वाले हीरो की नेटफ्लिक्स सीरीज, 13 साल भी बताती है अमेरिकी सियासत की कड़वी हकीकत
सस्पेंस से लबरेज है 8 एपिसोड वाली मर्डर मिस्ट्री सीरीज, सपने में भी नहीं सोचा होगा दिमाग हिलाने वाला क्लाइमेक्स, बेहतरीन है रेटिंग
Latest Bollywood News