1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. एप्सिटीन फाइल्स में सुर्खियां बटोरने वाले हीरो की नेटफ्लिक्स सीरीज, 13 साल भी बताती है अमेरिकी सियासत की कड़वी हकीकत

एप्सिटीन फाइल्स में सुर्खियां बटोरने वाले हीरो की नेटफ्लिक्स सीरीज, 13 साल भी बताती है अमेरिकी सियासत की कड़वी हकीकत

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 27, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 11:29 pm IST

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज हाउस ऑफ कार्ड्स अमेरिकी सियासत की झलक देखने को मिलती है। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.6 की रेटिंग मिली है।

House of Cards- India TV Hindi
हाउस ऑफ कार्ड्स Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

बीते 28 दिनों से लगातार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुर्खियों में हैं और ईरान के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अमेरिका और इजराइल ने 28 दिन पहले ईरान के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया और अभी भी ये जंग जारी है। लेकिन अब अमेरिकी सियासत में उथल पुथल मची है। कुछ दिनों पहले अमेरिका के नेशनल काउंटर टेरेरिज्म के डायरेक्टर जो कैंट ने भी ट्रंप के युद्ध के फैसले से निराशा जताते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था। अगर आपको अमेरिकी सियासत में दिलस्पी है तो नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज मौजूद है जो 13 साल पहले रिलीज हुई थी। खास बात है कि इस सीरीज में लीड रोल निभाने वाले एक्टर का नाम बीते दिनों एप्सिटीन फाइल्स मामले में भी सुर्खियों में रहा था। ये सीरीज अमेरिकी सियासत की ऐसी काल्पनिक कहानी बताती है जो आपकी हकीकत से रूबरू कराती है। इस सीरीज का नाम है 'हाउस ऑफ कार्ड्स'  और ये 2013 में रिलीज हुई थी। 

क्या है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी फ्रैंक अंडरवुड नाम के एक लड़के की है जो अमेरिका की छोटी सी जगह साउथ कैरोलिना में पैदा होता है। फ्रैंक के पिता एक साधारण इंसान हैं और उसे गरीबी में जीना पड़ता है। लेकिन फ्रैंक के सपने बड़े हैं और उसमें हुनर भी कूट कूट कर भरा हुआ है। फ्रैंक खूब मेहनत करता है और स्कूल में अच्छे नंबर से पास हो जाता है। इसके बाद स्कॉलरशिप पर सेंटिनल मिलिट्री स्कूल पहुंचता है और फिर यहां से हॉर्वड लॉ स्कूल पहुंता है। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में एंट्री लेता है और करीब डेढ़ दशक तक राजनीति में खूब मेहनत करता है और अपने राष्ट्रपति बनने के सपने को संजोता रहता है। एक समय आता है जब उसके सपने साकार होने लगते हैं और उसे लगता है कि वो बस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट बनने वाला है। लेकिन उसी समय उसे झटका मिलता है और फिर शुरू होता है अमेरिकी सियासत की काली हकीकात का पर्दाफाश। कैसे सत्ता का खुमार इंसान को पद से बड़ा और आदर्शों में बहुत छोटा कर देता है इसकी झलक इस सीरीज में देखने को मिलने वाली है। 

35 से ज्यादा खिताब अपने नाम किए

सीरीज के पूरे 6 सीजन आए और लोगों ने खूब पसंद किए, हालांकि आखिरी सीजन में लोगों को कहानी कमजोर लगी और इसका असर धीमा पड़ गया। सीरीज में केविन स्पेसी ने लीड रोल निभाया जो हॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर हैं और उन्होंने कमाल की एक्टिंग से इस किरदार में जान फूंकी है। उनकी एक्टिंग कमाल है और उन्होंने ऑस्कर में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। एक और खास बात इस सीरीज की ये है कि ये जब रिलीज हुई थी तभी लोगों ने इसे खूब प्यार दिया था। 2013 में जब ओटीटी का दायरा बहुत छोटा था तब इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स को भी काफी पहचान दिलाई थी। 

ये भी पढ़ें-सस्पेंस से लबरेज है 8 एपिसोड वाली मर्डर मिस्ट्री सीरीज, सपने में भी नहीं सोचा होगा दिमाग हिलाने वाला क्लाइमेक्स, बेहतरीन है रेटिंग

गुपचुप धुरंधर 2 देखने पहुंची यामी गौतम, जैसे ही आया खुद का कैमियो शर्म से लाल हो गए गाल, वायरल हो रहा वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन