A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर का बोल्ड फोटोशूट देख भाई अर्जुन कपूर को हुई टेंशन, बोले 'शादी का समय आ गया'

जाह्नवी कपूर का बोल्ड फोटोशूट देख भाई अर्जुन कपूर को हुई टेंशन, बोले 'शादी का समय आ गया'

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट पर सभी की निगाहें थम सी गई हैं।

Janhvi Kapoor Photoshoot- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - JANHVIKAPOOR Janhvi Kapoor Photoshoot

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी का हर अंदाज़ उनके चाहनेवालों को काफी पसंद आता है। इसी बीच एक्ट्रेस के नए फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है। 

दरअसल जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट पर सभी की निगाहें थम सी गई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर की बैकलेस शिमरी ड्रेस में कहर ढाती हुई नजर आ रही है। जाह्नवी का ये फोटोशूट बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है। हर कोई जाह्नवी की तस्वीरों पर कमेंट कर रहा है और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। 

जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जैरी एक चेरी थी''। एक्ट्रेस कैप्शन उनके लुक्स के साथ पूरी तरह से जच रहा है। जाह्नवी कपूर ने सेम ड्रेस में एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें वह अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।  

Image Source : Instra - janhvikapoorJanhvi Kapoor Photoshoot

ऐसे में जाह्नवी का हद से ज्यादा बोल्ड होने बड़े भाई अर्जुन कपूर की भी नजरों में आ गया है। अपनी छोटी बहन की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अर्जुन ने लिखा - शादी का समय आ गया है। अर्जुन का ये रिएक्शन यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'गुडलक जेरी' के प्रमोशन में लगातार बिजी चल रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। बता दें कि गुड लक जैरी फिल्म को सिद्धार्थ सेन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे आनंद एल राय प्रड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए

Vikrant Rona trailer: साउथ से आ रही है एक और धमाकेदार फिल्म, डेविल बनकर मिस्ट्री सुलझाएंगे किच्चा सुदीप

HIT trailer Out : राजकुमार राव-सान्‍या मल्‍होत्रा की 'हिट' का ट्रेलर आउट, केस को सुलझाते हुए खुद उलझते दिखे एक्टर

Shamshera: संजय दत्त का दमदार और खौफनाक लुक आया सामने, शुद्ध सिंह के रोल में छाए

Latest Bollywood News