कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज़ फिल्म भूल भुलैया 2 जबरदस्त कमाई कर रही है, फिल्म ने 175 करोड़ की कमाई कर ली है और देशभर के बॉक्स ऑफिस में धूम मचा रही है। इस फिल्म के बढ़ते कलेक्शन के साथ कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है और जिसमें अब यंग किड्स के भी वो चहेते बन गए हैं। कार्तिक अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान क्राई फाउंडेशन एनजीओ के अपने युवा प्रशंसकों से मिले और उन्होंने बच्चों को याद रखने के लिए फिल्म के बाद उनके साथ बातचीत की, गाना गाया, डांस किया और पूरे दिन में कई बार उनके साथ पोज भी दिए।
Image Source : PRBhool Bhulaiyaa 2
इससे पहले, कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर सड़क पर एक छोटी बच्ची के साथ चिट-चैट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कार्तिक की छोटी फैन उन्हें बता रही है कि फिल्म में कैसे उन्हें कार्तिक बहुत पसंद आए हैं। बता दें, इस वीडियों में कार्तिक अपने पेट डॉग कटोरी आर्यन के साथ दिख रहें है।
भूल भुलैया 2 के बाद यंग सुपरस्टार ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड देने के बाद साफ तौर से अभिनेताओं की टॉप लीग में एंट्री कर ली है, और महामारी के बाद से एकमात्र हिंदी ब्लॉकबस्टर है जो अभी भी सिनेमाघरों में पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से चल रही है। वैसे कार्तिक अपने फैन्स के साथ गैटी गैलेक्सी में फिल्म की बिगेस्ट ओपनिंग का जश्न पहले ही मना चुके हैं।
Image Source : PRBhool Bhulaiyaa 2
बता दें, कार्तिक के पास शहजादा, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और साजिद नाडियाडवाला की अनटाइटल्ड नेक्स्ट जैसी कुछ और दिलचस्प फिल्में लाईन में हैं।
ये भी पढ़ें -
Latest Bollywood News