1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रणाली राठौड़ के साथ सेट पर हुआ हादसा, जानिए हाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रणाली राठौड़ के साथ सेट पर हुआ हादसा, जानिए हाल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 16, 2022 01:34 pm IST,  Updated : Jun 16, 2022 02:35 pm IST

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की अक्षरा, अभिमन्यु को मनाने के लिए अपने साथ बुलेट राइड पर लेकर जाएगी। लेकिन इस सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हादसा हो गया

Pranali Rathod- India TV Hindi
Pranali Rathod Image Source : INSTAGRAM/ PRANALIRATHODOFFICIAL

Highlights

  • प्रणाली राठौड़ बाइक राइड के दौरान गिर गईं।
  • कहा जा रहा है कि इस हादसे की वजह से एक्ट्रेस को छोटी-मोटी चोटें भी आई हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला हिंदी धारावाहिक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों धमाल मचा रहा है। आए दिन शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स के चलते ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच सीरियल में एक बार फिर दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की अक्षरा, अभिमन्यु को मनाने के लिए अपने साथ बुलेट राइड पर लेकर जाएगी। लेकिन इस सीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हादसा हो गया जिसकी वजह से एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ के फैंस परेशान हो गए हैं।  ऐसी खबरे आ रही है कि इस सीन की शूटिंग के वक्त अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ के साथ हादसा हो गया है।

Pranali Rathod
Image Source : TWITTER/ @PRANALIRATHOD_Pranali Rathod

बाइक राइड के दौरान गिर गईं प्रणाली राठौड़

दरअसल, शो में प्रणाली राठौड़ बाइक राइड के दौरान गिर गईं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस हादसे की वजह से एक्ट्रेस को छोटी-मोटी चोटें भी आई हैं। हालांकि प्रणाली राठौड़ ने इस हादसे को नजर अंदाज करते हुए सीन की शूटिंग शुरू कर दी। वहीं इससे पहले भी प्रणाली राठौड़ ने शादी के जोड़े में बुलेट चलाते हुए नजर आई थीं।

अभिमन्यु को मनाने की कोशिश करेगी अक्षरा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अक्षरा, अभिमन्यु को मनाने की कोशिश करेगी। वो उसे कहेगी कि वो अपना फैसला किसी पर थोप नहीं सकती। अक्षरा उससे कहेगी कि वो बिल्कुल अपने पापा की तरह बरताव कर रहा है।

ये भी पढ़ें - 

 TRP: 'अनुपमा' नहीं हासिल कर पा रहा है नंबर 1 का मुकाम, 'ये रिश्ता...' की टीआरपी बढ़ी

टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की बिकिनी पिक्चर्स

Anupamaa Spoiler: अनुपमा ने सिखाया बरखा को सबक, शो में आने वाला है जबरदस्त ट्वीस्ट

सलमान खान को बिश्नोई गिरोह ने क्यों भेजा था धमकी भरा खत? महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताई इसकी वजह

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन