1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP: 'अनुपमा' नहीं हासिल कर पा रहा है नंबर 1 का मुकाम, 'ये रिश्ता...' की टीआरपी बढ़ी

TRP: 'अनुपमा' नहीं हासिल कर पा रहा है नंबर 1 का मुकाम, 'ये रिश्ता...' की टीआरपी बढ़ी

 Published : Jun 15, 2022 05:11 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 05:13 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इमली, कुंडली भाग्य, भाग्य लक्ष्मी, नागिन 6 और कुमकुम भाग्य कौन से नंबर पर हैं उनकी क्या पोजीशन है? आइए जानते हैं। साथ ही ये जानते हैं इस बार नंबर वन की पोजीशन पर कौन सा शो है?

TRP REPORT- India TV Hindi
TRP REPORT Image Source : INDIA TV

TRP: इस हफ्ते की टीवी टीआरपी आ चुकी है और इस बार भी 'अनुपमा' अपने नंबर 1 मुकाम को हासिल नहीं कर पाया है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जबरदस्त वापसी हुई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इमली, कुंडली भाग्य, भाग्य लक्ष्मी, नागिन 6 और कुमकुम भाग्य कौन से नंबर पर हैं उनकी क्या पोजीशन है? आइए जानते हैं। साथ ही ये जानते हैं इस बार नंबर वन की पोजीशन पर कौन सा शो है?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' नंबर 1 पर है। पिछले तीन हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में नंबर वन पर है। शो इतने सालों से चल रहा है और अभी भी फैंस का पसंदीदा शो बना हुआ है।

अनुपमा

अनुपमा जबसे शुरू हुआ है ये शो टीआरपी में हमेशा टॉप पर रहता है। पिछले तीन हफ्तों से शो दूसरे नंबर पर आ गया है। शो में अनुपमा और अनुज की शादी हो चुकी है और दोनों शादी के बाद एक दूसरे का साथ देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा को जेठानी से काफी उलाहने सुनने पड़ते हैं और बार-बार उसे मिडिल क्लास होने का ताना सुनना पड़ता है। 

गुम है किसी के प्यार में

शो वापस से टीआरपी की रेस में आ चुका है। शो में पाखी, विराट और सई के बीच की कश्मकश बरकरार है। फैंस को ये शो खूब पसंद आता है, हालांकि कई बार दर्शक ये शिकायत करते हैं कि शो में सई के साथ भेदभाव होता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

TV TRP REPORT
Image Source : INSTAGRAMTV TRP REPORT
 

नंबर 4 पर है सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है। अभिमन्यु और अक्षरा शादी के बाद नई जिंदगी और नई मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। अक्षरा फैमिली में बैलेंस बनाना चाहती है और क्या वो इसमें कामयाब होगी?

कुमकुम भाग्य

TV TRP REPORT
Image Source : INSTATV TRP REPORT

नंबर 5 पर है सीरियल कुमकुम भाग्य। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये शो खूब पसंद किया जाता है।

कुंडली भाग्य

TV TRP REPORT
Image Source : TWITTERTV TRP REPORT

कुंडली भाग्य में 5 साल का लीप आने वाला है, शो टीआरपी के मामले में इस बार नंबर 6 पर है। लीप के बाद प्रीता एक बेटी की मां बन जाएगी। शो में शक्ति अरोड़ा नजर आएंगे। प्रीता की बेटी के रोल में मशहूर इंस्टाग्राम स्टार अनन्या गंभीर होगी।

इमली

सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान का टीवी शो 'इमली' खूब पसंद किया जाता है, इस बार शो टीआरपी में 7वें नंबर पर है । शो में आर्यन और इमली की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है।

सुपरस्टार सिंगर 2

सुपरस्टार सिंगर 2 टीआरपी के मामले में 8वें नंबर पर है। 

भाग्य लक्ष्मी

टीआरपी में भाग्य लक्ष्मी सीरियल का नवां नंबर आया है।

नागिन 6

TV TRP REPORT
Image Source : INSTAGRAMTV TRP REPORT

तेजस्वी प्रकाश का शो नागिन 6 टीआरपी के मामले में दसवें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन