1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV TRP List: टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' No.1 की गद्दी पर बरकरार, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने की दमदार वापसी

TV TRP List: टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' No.1 की गद्दी पर बरकरार, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने की दमदार वापसी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 26, 2022 01:10 pm IST,  Updated : May 26, 2022 02:46 pm IST

TV TRP List: आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते किन-किन शोज ने दर्शकों का दिल जीता है और टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।

TRP List- India TV Hindi
TRP List Image Source : HOTSTAR

Highlights

  • रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' नंबर वन पर बना हुआ है।
  • स्टार भारत का शो 'वो तो है अलबेला' इस हफ्ते चौथे स्थान पर है।

TV TRP List: ऑरमेक्स मीडिया की ओर से इस हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है। हर बार की तरह लिस्ट में इस बार फिर स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक शो 'अनुपमा' ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है जबकि ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' ने दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा भी कई शोज ने इस हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते किन-किन शोज ने दर्शकों का दिल जीता है और टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।

अनुपमा (Anupamaa)

हर बार की तरह इस बार भी रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' नंबर वन पर बना हुआ है। अनुज कपाड़िया और अनुपमा की शादी दर्शकों को शो से जोड़े रखे हुए है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai)

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस बार नंबर 2 की पोजिशन पर कब्जा कर लिया है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरा। 

नागिन 6 (Naagin6)

एकता कपूर का शो 'नागिन 6' इस बार की रेटिंग लिस्ट में तीसरी पोजीशन हासिल की है।

वो तो है अलबेला (Woh Toh Hai Albelaa)

स्टार भारत का शो 'वो तो है अलबेला' इस हफ्ते चौथे स्थान पर है।  शाहीर शेख और हिबा नवाब स्टारर शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)

टीआरपी की लिस्ट में इस बार 'कुंडली भाग्य' ने भी अपनी जगह बनाई है। जी टीवी के इस शो को लिस्ट में 5वीं पोजीशन मिली है। 

ये भी पढ़ें - 

Karan Johar Birthday Party: धूमधाम से मना जन्मदिन,बधाई देने के लिए पार्टी में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलेब्स 

Karan Johar के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, अपने 50वें जन्मदिन पर किए 2 बड़े ऐलान

54 साल की उम्र में दो बच्चों के बाद हंसल मेहता ने की अपनी पार्टनर से शादी, 17 साल का रिलेशन

Cannes 2022 पहुंची गुत्थी, सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर हंसी नहीं रोक पाईं हिना और मौनी

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन