1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कौन हैं आरती सिंह के दूल्हे राजा दीपक चौहान, अब कहलाएंगे गोविंदा के दामाद

कौन हैं आरती सिंह के दूल्हे राजा दीपक चौहान, अब कहलाएंगे गोविंदा के दामाद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 25, 2024 10:13 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 10:14 pm IST

टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह आज शादी कर रही हैं। अब से कुछ ही वक्त में वो सात फेरे लेकर हमेशा के लिए दीपक चौहान की हो जाएंगी। दीपक चौहान आरती के पति होने के साथ ही गोविंदा के दामाद कहलाने वाले हैं। ये कौन हैं और क्या करते हैं इसके बारे में आपको बताते हैं-

Arti Singh deepak chauhan- India TV Hindi
आरती सिंह और दीपक चौहन। Image Source : INSTAGRAM

गोविंदा की भांजी आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आरती सिंह 25 अप्रैल यानी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनके दूल्हे राजा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें वो क्रीम रंग की शेरवानी पहने दिख रहे हैं। अब से कुछ ही देर में दोनों की शादी हो जाएगी। आरती सिंह की शादी दीपक चौहान से हो रही है। अब आप जरूर जानना चाहते होंगे कि दीपक चौहान कौन हैं और क्या करते हैं।  

कौन हैं आरती के पति

अब आरती सिंह के पति कहलाने वाले दीपक चौहान एक सफल बिजनेसमैन। वो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं जिसके वो संस्थापक भी हैं। इसी के साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर हैं। आरती सिंह के पति की उम्र 38 साल है। आरती सिंह ने हाल में खुलासा किया कि दीपक से उनकी मुलाकात उनकी एक आंटी के जरिए हुई, जो मैचमेकर हैं। आरती ने यह भी साफ किया था कि दीपक के साथ उनकी यह शादी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज है। शादी से पहले दोनों ने कोर्टशिप पीरियड रखा था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को समझना और जानना चाहते थे।

यहां देखें बारात लिए पहुंचे दूल्हे का वीडियो

इस तरह तय हुआ रिश्ता

आरती ने यह भी बताया था कि दीपक और उनकी बात पिछले साल जुलाई में हुई थी। आरती नवंबर में इस रिश्ते के लिए सीरियस हुईं और शादी का फैसला किय। इसके बाद उन्होंने परिवार के सामने अपना पक्ष रखा और उनकी मंजूरी ली। दीपक ने इस साल जनवरी में आरती सिंह को प्रपोज किया। अब दोनों एक-दूजे के हो रहे हैं। 

इस शो से आरती को मिली लाइमलाइट

बता दें, गोविंदा की सगी भांजी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की रिश्ते में सगी बहन और कश्मीरा शाह की ननद कहलाने वाली एक्ट्रेस आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान की पत्नी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दीपक फिलहाल फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं है और वो अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस को 'बिग बॉस 13' से खूब प्रसिद्धि मिली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन