1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Spoiler: अनुपमा ने सिखाया बरखा को सबक, शो में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट

Anupamaa Spoiler: अनुपमा ने सिखाया बरखा को सबक, शो में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 15, 2022 09:12 am IST,  Updated : Jun 15, 2022 05:19 pm IST

अनुपमा में हर दिन नए-नए और मजेदार ट्वीस्ट देखने को मिल रहे है। एक तरफ जहां अनुपमा अपने घर में गृह प्रवेश की पूजा करवाना चाहती है। वहीं बरखा घर में पार्टी करवाना चाहती है।

Anupamaa Spoiler- India TV Hindi
Anupamaa Spoiler Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMA_ABHIRA

Highlights

  • बरखा के इरादों पर अनुपमा ने फेरा पानी
  • बरखा ने खाई अनुपमा की खुशियां बर्बाद करने की कमस

Anupamaa Spoiler: छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में आए दिन कोई ना कोई ट्वीस्ट देखने को मिल ही जाता है। फिलहाल अनुपमा अपने नए घर में प्रेवश करने जा रही है, लेकिन इस दौरान अनुपमा को मजबूरन बरखा भाभी के खिलाफ जाना पड़ता है। जिसके चलते बरखा भड़क उठती है। 

दरअसल बीते एपीसोड में हमने देखा कि बरखा अनुपमा के परिवार को किस तरह से नीचा दिखाने की कोशिशों में लगी हुई है। लेकिन अनुपमा आगे आकर बरखा को करारा जवाब देती हुई नजर आती है। साथ ही अपने परिवार से माफी मांगकर उन्हें पूजा के लिए घर में ले जाती है। 

एक तरफ जहां अनुपमा अपने नए घर में पूजा करवाना चाहती है। वहीं बरखा ने घर में पार्टी और शराब के इंतज़ाम किए हुए है। ऐसा होता देख अनुपमा को गुस्सा आ जाता है और वो सख्ती के साथ बरखा के अरमानों पर पानी फेर देती है। अनुपमा का ये रवैया देखकर बरखा भड़क जाती है, उसे लगता है कि अनुपमा ने उसकी पार्टी खराब कर दी । हालांकि काफी हंगामे के बाद अनुपमा और अनुज पूजा में बैठते हैं, इस बीच लीला भी बरखा की ओर इशारा करते हुए कहती है कि वो घमंडी है।

अनुपमा और उसके परिवार की नजदीकियां बरखा को खलने लगती है। उसे डर लगने लगता है कि अनुपमा कहीं सारी प्रोपर्टी अपने बच्चों के नाम ना कर दें। जिसके चलते बरखा कमस खाती है कि वो अनुपमा की खुशियों को बर्बाद कर देगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा को बरखा के इरादों की भनक लगती है या नहीं?

ये भी पढ़िए -

सलमान खान को बिश्नोई गिरोह ने क्यों भेजा था धमकी भरा खत? महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताई इसकी वजह

बर्गर किंग ने जुगाड़ से कराया था Hrithik Roshan से अपना एड, ऋतिक ने कहा- ये ठीक नहीं किया

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल, ड्रग्स में हिरासत में लिया गया था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन