1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को 24 घंटे में मिली बेल, ड्रग्स में हिरासत में लिया गया था

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को 24 घंटे में मिली बेल, ड्रग्स में हिरासत में लिया गया था

 Published : Jun 14, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 04:49 pm IST

सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में एक रेव पार्टी में हिरासत में लिया गया था और बाद में मेडिकल रिपोर्ट में उनके ड्रग्स के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कथित तौर पर ड्रग्स लेने के आरोप में 13 जून को गिरफ्तार किया गया था, अब उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में एक रेव पार्टी में हिरासत में लिया गया था और बाद में मेडिकल रिपोर्ट में उनके ड्रग्स के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके साथ गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों को थाने की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जब उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा तो उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बेंगलुरु के पॉश एमजी रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की थी, जहां एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस ने 35 लोगों के नमूने एकत्र किए थे जिनपर पुलिस को ड्रग्स लेने का संदेह था। सिद्धांत कपूर का नमूना उन 6 लोगों में शामिल था जिनकी रिपोर्ट में ड्रग्स पॉजिटिव आया था, इसके बाद ही उन्हें हिरासत में लिया गया था।

बेंगलुरु पुलिस ने बाद में कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उसी के बारे में टिप्पणी करते हुए, शक्ति कपूर ने इंडिया टुडे को बताया, “मुझे इस खबर के बारे में मीडिया से पता चला। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। जब मैं 9 बजे उठा तो खबर आ रही थी कि उसे हिरासत में लिया गया है। मुझे पता नहीं है। पूरा परिवार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। वो कॉल नहीं उठा रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है।"

ये भी पढ़िए - 

 

Shraddha Kapoor के भाई Siddhant Kapoor पर को पुलिस ने हिरासत में लिया, लगा है ड्रग्स लेने का आरोप

Samrat Prithviraj: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'सम्राट पृथ्वीराज', अब वक्त से पहले OTT पर की जाएगी रिलीज़ !

अर्जुन रामपाल की बेटी Myra Rampal बनी 'नेशनल क्रश', ग्लैमरस फोटो हो रही हैं वायरल

टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए क्रिसमस गिफ्ट होगी उनकी अपकमिंग एक्शन मूवी 'गणपत'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन