Highlights
- टाइगर श्रॉफ की फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।
- टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन, अपनी डेब्यू फिल्म के बाद एक बार फिर से एक साथ आ रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के डांस, एक्शन और एक्टिंग के हम सभी दीवाने है, और इस क्रिसमस पर टाइगर अपनी सबसे मुश्किल और महत्वाकांक्षी फिल्म गणपत लेकर आ रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है और फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने बताया, “गणपत के स्पेशल-इफेक्ट्स बहुत ही शानदार है, ऐसा बॉलीवुड में कभी ट्राई नहीं किया गया है। फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू, एक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स और शानदार एक्टिंग, ये सभी फैक्टर्स मिल कर फिल्म को बॉलीवुड की बड़ी एक्शन फिल्म साबित करेंगे। टाइगर इस फिल्म में एक नए और बहुत ही धमाकेदार अवतार में नजर आने वाले हैं।”
Related Stories
सूत्र ने आगे बताया,''टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन, अपनी डेब्यू फिल्म के बाद एक बार फिर से एक साथ आ रहे हैं, यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी और ये फैंस के लिए क्रिसमस गिफ्ट होगी।''
जैकी भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में एली अवराम, रहमान और हॉलीवुड के कुछ चेहरे नजर आयेंगे। लन्दन की शूटिंग पूरी करने के बाद, टाइगर श्रॉफ ने लद्दाख में सबसे चैलेंजिंग एक्शन शेड्यूल को पूरा किया। फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।