1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल की बेटी Myra Rampal बनी 'नेशनल क्रश', ग्लैमरस फोटो हो रही हैं वायरल

अर्जुन रामपाल की बेटी Myra Rampal बनी 'नेशनल क्रश', ग्लैमरस फोटो हो रही हैं वायरल

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 13, 2022 07:28 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 07:33 pm IST

Myra Rampal: हाल ही में अर्जुन रामपाल और उनकी बेटी लंच पर साथ नजर आए। बेटी के साथ अपनी तस्वीर को अर्जुन रामपाल ने शेयर किया है।

 Myra Rampal- India TV Hindi
 Myra Rampal Image Source : INSTAGRAM/MYRA RAMPAL

Myra Rampal: बॉलीवुड के कलाकारों के बच्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर है। सोशल मीडिया पर हाल ही में मायरा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को पब्लिक करने के लिए उनके पेरेंट्स की तरफ से अलाउ किया गया है। 

Myra Rampal
Image Source : INSTAGRAM/MYRA RAMPALMyra Rampal

तस्वीरों में अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा काफी प्यारी नजर आती हैं, उनकी तस्वीरें देखने के बाद लोग तारीफों के पुल बांधते नजर आ जाते हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल और उनकी बेटी लंच डेट पर साथ नजर आईं। बेटी के साथ अपनी तस्वीर को अर्जुन रामपाल ने शेयर किया है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

मायरा की सोशल एक्टिविटी पर ध्यान दें तो ऐसा लगता है कि वह हाल के दिनों में ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से केवल 8 पोस्ट ही लोगों के बीच शेयर किए हैं। हालांकि, मायरा ने ज्यादा तस्वीरों को शेयर नहीं किया है, इसके बावजूद भी लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स को मायरा की तस्वीरें इतनी पसंद आ गई कि वे उन्हें 'नेशनल क्रश' कहने लगे हैं।

Myra Rampal
Image Source : INSTAGRAM/MYRA RAMPALMyra Rampal

अर्जुन रामपाल अक्सर ही अपनी बेटी के साथ की तस्वीरों को अपने चाहने वालों के बीच शेयर करते रहे हैं।

अर्जुन रामपाल की फिल्मों की बात करें तो अपने करियर में कई तरह की फिल्में करने वाले अर्जुन रामपाल को आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में देखा गया था। यह फिल्म हालांकि, चल नहीं पाई लेकिन अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा। 

इसे भी पढ़ें-

Tiger Shroff ने खास अंदाज में किया Disha Patani को बर्थडे विश, शेयर किया वीडियो

Shraddha Kapoor के भाई Siddhant Kapoor पर को पुलिस ने हिरासत में लिया, लगा है ड्रग्स लेने का आरोप

Samrat Prithviraj: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'सम्राट पृथ्वीराज', अब वक्त से पहले OTT पर की जाएगी रिलीज़ !

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन