1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Report: Varun Dhawan के पिता David Dhawan हुए अस्‍पताल में भर्ती, फिल्म का प्रमोशन बीच में छोड़ भागे एक्टर

Report: Varun Dhawan के पिता David Dhawan हुए अस्‍पताल में भर्ती, फिल्म का प्रमोशन बीच में छोड़ भागे एक्टर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 15, 2022 10:01 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 10:46 pm IST

फिल्ममेकर डेविड धवन की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Varun dhawan and David dhawan- India TV Hindi
Varun dhawan and David dhawan Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन की अचानक तबीयत बिगड़े की वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब फिल्ममेकर तबीयत बिगड़ी उस दौरान अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुगजुग जियो' के प्रमोशन में बिजी थे। हालांकि जैसे ही वरुण धवन ने पिता के बीमार होने की खबर सुनी एक्टर फिल्म का प्रमोशन छोड़ तुरंत अस्पताल निकल गए। 

रिपोर्ट्स के मानें तो, डेविड को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है। इसकी वजह से पहले भी उनकी कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि डायबिटीज की वजह से ही उनकी तबियत फिर से खराब हुई है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों करवाया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि डेविड 70 साल के हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'कुली नंबर 1', 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा', 'हसीना मान जाएगी' 'साजन चले सुसराल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी वरुण की फिल्म

इन दिनों वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट राज मेहता ने किया है। इसमें वरुण के अलावा किराया आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें - 

बी प्राक के नवजात बच्चे की हुई मौत, करण जौहर, नीति मोहन, गौहर खान सहित अन्य सेलेब्स ने जताया दुख

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने बताया कैसे गया था उनके शरीर में ड्रग्स

Koffee With Karan: OTT पर 7 जुलाई को प्रीमियर होगा कॉफी विद करण 7, जानिए कौन-कौन करेगा शिरकत?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन