1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बी प्राक के नवजात बच्चे की हुई मौत, करण जौहर, नीति मोहन, गौहर खान सहित अन्य सेलेब्स ने जताया दुख

बी प्राक के नवजात बच्चे की हुई मौत, करण जौहर, नीति मोहन, गौहर खान सहित अन्य सेलेब्स ने जताया दुख

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 15, 2022 08:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 08:46 pm IST

तेरी मिट्टी गायक ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर अपनी पत्नी की दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। करण जौहर, नीति मोहन, गौहर खान, राजीव अदतिया सहित कई हस्तियों ने दुख जताया है।

B Praak Newborn Child Death- India TV Hindi
B Praak Newborn Child Death Image Source : INSTAGRAM/ BPRAAK

Highlights

  • बी प्राक ने बताया कि उनके नवजात बच्चे का निधन हो गया है।
  • सिंगर ने कहा कि उनके बच्चे ने डिलीवरी के बाद ही दम तोड़ दिया।

B Praak Newborn Child Death:  हाल ही में फेमस सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस दौरान वो अपनी वाइफ मीरा बच्चन के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। इस बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। 

सिंगर ने अपनी तीसरी शादी की सालगिरह के मौके पर अपनी पत्नी की दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। 

दरअसल, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म के कुछ समय बाद ही निधन हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा - 'बहुत ही दर्द के साथ मैं बताना चाहता हूं कि हमारे दूसरे बच्चे का निधन हो गया है। जन्म के तुरंत बाद वह इस दुनिया से चल बसा। बतौर पैरेंट्स ये हमारे जीवन की सबसे दुखद घटना है। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के एफर्ट्स के लिए धन्यवाद देते हैं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि इस दुखद समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। सभी की प्रार्थना की जरूरत है। आपका प्यारा बी प्राक और मीरा।'

इस पर कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया।  करण जौहर ने लिखा, 'मेरे विचार और दुआएं आप दोनों के साथ हैं।' अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा - 'हे भगवान आपकी पत्नी और आपको शक्ति दे!' इसके अलावा अली गोनी, राजीव अदतिया और अन्य ने भी पोस्ट पर टिप्पणी की।

ये भी पढें - 

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने बताया कैसे गया था उनके शरीर में ड्रग्स

Koffee With Karan: OTT पर 7 जुलाई को प्रीमियर होगा कॉफी विद करण 7, जानिए कौन-कौन करेगा शिरकत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन