Bollywood Wrap: बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक की हर जानकारी पर लोगों की नज़र रहती है। ऑडियंस हमेशा अपने फेवरेट सितारों की ज़िंदगी में चल रही हलचल के बारे में जानना चाहती है। एंटरटेनमेंट और गॉसिप की दुनिया पर लोगों की पैनी नज़रे रहती हैं। क्योंकि यहां हर पल कुछ नया होता ही रहता है। ऐसे में टीवी जगत हो या बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की सारी बड़ी खबरें लेकर हम आपके सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरों के बारे में...
Vijay Deverakonda
फेमस तेलुगू एंकर से अभिनेत्री बनीं अनसूया भारद्वाज (Anasuya Bharadwaj) का ट्वीट लगातार सुर्खियां बटौर रहा है। दरअसल विजय देवरकोंडा के फैंस ने एक्ट्रेस की उम्र और लुक्स को लेकर ट्रोल किया था। जिसपर अब अनसूया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अनसूया भारद्वाज ने ट्रोल करने वालों और उनकी उम्र को लेकर कमेंट करने वालों को चेतावनी दी है कि वह हर गाली को रिट्वीट करेंगी ताकि यह दिखाया जा सके कि एक महिला के साथ क्या होता है जो वह अपने सम्मान के लिए अपनी लड़ाई लड़ती है।
KGF Star Harish Rai
'केजीएफ: चैप्टर 2' में कासिम चाचा का रोल प्ले करने वाले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हरीश राय ने आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है। एक्टर ने खुलाया किया है कि वो पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रहे हैं। एक्टर का कहना है कि - 'स्थितियां आपको महानता प्रदान कर सकती हैं या चीजें आपसे दूर ले जा सकती हैं। भाग्य से बचने का कोई रास्ता नहीं है। मैं 3 साल से कैंसर से लड़ रहा हूं। 'केजीएफ' में मेरी लंबी दाढ़ी होने के पीछे एक कारण था और वो थी ये बीमारी। इस बीमारी के कारण मेरी गर्दन में जो सूजन थी उसे छिपाने के लिए मैंने दाढ़ी रखी थी।'
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन (Amitabhy Bachchan) दूसरी बार कोरोना का शिकार हो गए हैं। एक्टर ने अपने ब्लॉग के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट सभी के साथ शेयर की है। साथ ही सभी को बताया है कि कोरोना के बाद उनकी ज़िंदगी में किस तरह के बदलाव आए हैं और आजकल वो पूरा दिन क्या-क्या करते हैं। उन्होंने एक लंबा पोस्ट कर बताया कि कैसे नए स्टाफ को चीजें समझाने में दिक्कत हो रही है और इस वजह से वह सारा काम खुद कर रहे हैं।
Anupamaa
सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल ही जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार किंजल यानी एक्ट्रेस निधि शाह (Nidhi Shah) भी शो को छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। शो में एक दुखद ट्विस्ट आने वाला है। अपने बच्चे को जन्म देते हुए किंजल की जान चली जाएगी।
Arjun Kapoor-Malaika Arora
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor ) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने प्यार को लेकर अक्सर खबरों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अर्जुन और मलाइका का कॉज़ी रोमांस देखने को मिल रहा है। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के हिट गाने 'चल छैया छैया' पर जमकर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस वीडियों पर दोनों के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Latest Bollywood News