A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirm: अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर में करने जा रहे हैं शादी

Confirm: अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर में करने जा रहे हैं शादी

राहुल अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में भी शामिल हुए। दोनों लगभग तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अथिया शेट्टी और केएल राहुल

Highlights

  • अथिया शेट्टी और केएल राहुल तीन साल से रिलेशनशिप में हैं
  • अथिया शेट्टी और केएल राहुल खंडाला में शादी करेंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल शादी करने जा रहे हैं। कपल एक निजी समारोह में शादी करेंगे। ये शादी किसी फाइव स्टार होटल में नहीं होगी बल्कि मुंबई के पास खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले जहान में होगी। 

पिंकविला के मुताबिक 17 साल पहले सुनील और माना शेट्टी द्वारा बनाया गया बंगला अभिनेता और उनकी पत्नी के दिल के बेहद करीब है। एशिया कप के लिए दुबई में टीम इंडिया के ओपनर राहुल ने अथिया के साथ सार्वजनिक रूप से पिछले साल रिश्ते में होने की बात स्वीकार की, जब क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

राहुल अथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में भी शामिल हुए। दोनों लगभग तीन साल से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर फिल्म स्क्रीनिंग और पार्टियों में देखे जाते हैं। दोनों हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र के किनारे एक लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे।

शेट्टी परिवार के दोस्तों और बॉलीवुड के दिग्गजों को कथित तौर पर दिसंबर 2022 के अंत से जनवरी 2023 के पहले सप्ताह तक अपने शेड्यूल को फ्री रखने के लिए कहा गया है।

Goodbye Trailer Out: इमोशनल रोलर कोस्टर राइड है ये फिल्म, ट्रेलर देख हंसे बिना नहीं रह पाएंगे आप

Allu Arjun ने बेटी के साथ ऐसे किया गणेश विसर्जन, तस्वीरें देख लोग बोले- यहां पुष्पा झुक गया

Nia Sharma Video: उलझे-बिखरे बाल और फटे हुए कपड़े पहन रास्ते नाची एक्ट्रेस, लोगों ने उड़ाया खूब मजाक

Latest Bollywood News