A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज, बस 6 महीने बाद रणवीर सिंह बनेंगे पापा

दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज, बस 6 महीने बाद रणवीर सिंह बनेंगे पापा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैंस को सबसे बड़ी गुड न्यूज दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के साथ ही बताया कि उनके घर में कब किलकारी गूंजेगी।

ranveer singh deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सुर्खियों में बनी रहती हैं और अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस खुशखबरी को सुनते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से खलबली मचा दी हैं। उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। ये पोस्ट देखने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस फूले नहीं समा रहे और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। 

दीपिका-रणवीर ने शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है, यानी किस महीने में दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देंगी। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक दोनों सितंबर में पेरेंट्स बनेंगे। फिलहाल दोनों पेरेंटहुड की तैयारी कर रहे हैं। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए हैं और इसी पर लिखा है सितंबर 2024। इस पोस्ट के कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है। इससे साफ हो गया है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मम्मी बन जाएंगी। 

यहां देखें पोस्ट

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर लगातार फैंस की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा, 'कब से इस वक्त का इंतजार था'। वहीं एक और फैंन ने लिखा, 'ढेर सारी बधाई'। वहीं इसके अलावा सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने लिखा, 'ओएमजी! आप दोनों के लिए बहुत उत्साहित, बहुत खुश। बहुत बहुत बधाई।' हाल में ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली ऋचा चड्ढा ने भी बधाई दी। शहनाज गिल और डिजाइनर फालगुनी ने भी कपल को बधाई दी। 

लोगों को दिखा था बेबी बंप

हाल में ही दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। उनकी लूज ड्रेस में फैंस बेबी बंप दिख गया था, जिसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वो मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने इस बात को पूरी तरह कंफर्म भी कर दिया है। हाल में ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान भी इस ओर संकेत दिया था और बताया था कि वो और रणवीर अब अपनी फैमिली बढ़ाना चाहते हैं। बता दें, बीते साल दीपिका पादुकण 'पठान' और 'जवान' दोनों ही हिट फिल्मों में नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें: 'मैं और ऋषि कपूर लड़कियों पर करते थे चर्चा!', मजाक-मजाक में ये क्या बोल गए प्रेम चोपड़ा

 अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लुटाया बच्चे पर प्यार, बोलीं- एकदम कृष्णा लागे छे!

Latest Bollywood News