1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैं और ऋषि कपूर लड़कियों पर करते थे चर्चा!', मजाक-मजाक में ये क्या बोल गए प्रेम चोपड़ा

'मैं और ऋषि कपूर लड़कियों पर करते थे चर्चा!', मजाक-मजाक में ये क्या बोल गए प्रेम चोपड़ा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 29, 2024 09:10 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 11:16 am IST

बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा ने हाल में ही अपने दोस्त ऋषि कपूर पर बातें कीं। उन्होंने कई गहरे राज खोले और बताया कि दोनों के बीच कैसा रिश्ता था। इतना ही नहीं प्रेम चोपड़ा ने ये भी बताया कि दोनों के बीच क्या बातें होती थीं।

rishi kapoor prem chopra- India TV Hindi
ऋषि कपूर और प्रेम चोपड़ा। Image Source : X

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है। अब वो भले ही पर्दे पर कम ही नजर आते हों, लेकिन आज भी उनकी एक्टिंग की तारीफ होती है। ग्रे कैरेक्टर यानी विलेन के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में आने वाले न्यू कमर्स के लिए एक मिसाल पेश की है। 60 सालों के अपने लंबे करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दीं। प्रेम चोपड़ा का ऋषि कपूर के काफी लगाव था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। प्रेम चोपड़ा को असल पहचान भी ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' से ही मिली। इस फिल्म से प्रेम चोपड़ा का डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा' काफी हिट हो गया था। आज भी लोग इसे दोहराते रहते हैं। 

ऋषि कपूर और प्रेम चोपड़ा में थी गहरी दोस्ती

प्रेम चोपड़ा और ऋषि कपूर ने साथ मिलकर स्टारडम की मंजिल तय की। दोनों एक साथ 'नागिन', 'नसीब' और 'प्रेम ग्रंथ' में साथ नजर आए। एएनआई से बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने ऋषि कपूर संग उनकी अच्छी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा, 'हम दोनों हमेशा साथ होते थे। वो ठीक हो गया था, कैंसर से उसे छुटकारा मिल गया था, लेकिन फिर परेशानी बढ़ गई। वो बहुत अच्छा एक्टर था और काफी अच्छा हंसमुख इंसान था। हम साथ में लड़कियों पर चर्चा करते थे। हम एक दूसरे पर बहुत सारे प्रैंक्स भी करते थे। हमारे बीच कई मजाकियां चीजें होती रहती थीं।'

दोनों के बीच था एक रिश्ता

बता दें, ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लुकेमिया से जूझ रहे थे। न्यूयार्क में उनका इलाज चला। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हर मुश्किल दौर में मौजूद रहीं। प्रेम चोपड़ा का लगाव ऋषि कपूर से सिर्फ फिल्मों में काम करने की वजह से ही नहीं था, बल्कि दोनों के बीच गहरा पारिवारिक रिश्ता भी था। दरअसल प्रेम चोपड़ा की शादी उमा मल्होत्रा से हुई थी, जो कृष्णा राज कपूर की बहन थी। इस लिहाज से प्रेम चोपड़ा और राज कपूर साढू भाई थे। 

आखिरी बार इस फिल्म में आए नजर

प्रेम चोपड़ा ने 'उपकार', 'पूरभ और पश्चिम', 'दो रास्ते' और 'फूल बने अंगारे' जैसी कमाल की फिल्मों में काम किया। हाल में ही वो 'एनिमल' में अनिल कपूर के पिता बने नजर आए थे। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें:  अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लुटाया एक बच्चे पर प्यार, बोलीं- एकदम कृष्णा लागे छे!

अन्न सेवा में गांव का एक शख्स लाया अपने घर से खाना, चाव से खाते दिखे मुकेश अंबानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन