1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लुटाया बच्चे पर प्यार, बोलीं- एकदम कृष्णा लागे छे!

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लुटाया बच्चे पर प्यार, बोलीं- एकदम कृष्णा लागे छे!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 29, 2024 07:58 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 09:12 am IST

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट एक क्यूट से बच्चे पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। दोनों के बीच का संवाद लोगों को पसंद आ रहा है।

radhika merchant- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट। Image Source : INDIA TV

देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार में होने वाले हर कार्यक्रम की खूब चर्चा रहती है। पूरा अंबानी परिवार इन फंक्शन्स का हिस्सा बनता है। अब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि वो इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले कई और फंक्शन्स किए जा रहे हैं जो शादी से काफी दिन पहले ही शुरू हो गए हैं। अंबानी परिवार में हर शुभ काम से पहले अन्न सेवा का भी रिवाज है। ऐसे में जामनगर में होने वाली ग्रैंड वेडिंग और प्री-वेडिंग फंक्शन्स से पहले ही अन्न सेवा आयोजित की गई।

बच्चे पर आया राधिका मर्चेंट को प्यार

अन्न सेवा के इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने हाथों से लोगों को खाना परोसते नजर आए। इसी दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। बड़ी विनम्रता के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट लोगों को खाना परोस रहे थे, इसी बीच अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू की नजर अपनी मां की गोद में बैठे एक छोटे बच्चे पर पड़ी। बच्चे को देखने के बाद राधिका मर्चेंट ने उससे बात की। उन्होंने कहा, 'जय श्री कृष्णा! वाओ ये तो एकदम कृष्णा लाग रहा है (एकदम कृष्णा लागे छे)।' इसी वीडियो में अनंत भी एक बच्चे से कहते हैं कि बाबू ये ले लो। वहीं मुकेश अंबानी भी लोगों को ग्रीट करते हुए खाना परोसते हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोक गीत का भी किया गया था आयोजन

बता दें, जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय लोगों को भोजन परोसा जाएगा, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय लोगों का आशीर्वाद ग्रहण किया। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया।

2022 में ही हुई सगाई

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की थी। उनका गोल धना समारोह 19 जनवरी, 2023 को हुआ।

ये भी पढ़ें:  अन्न सेवा में गांव का एक शख्स लाया अपने घर से खाना, चाव से खाते दिखे मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शेर-हाथी की तरह कपड़े पहनेंगे सितारे, सामने आए यूनिक थीम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन