A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धनुष और मृणाल ठाकुर की हो गई शादी? जानें क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई

धनुष और मृणाल ठाकुर की हो गई शादी? जानें क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धनुष और मृणाल ठाकुर शादी करते दिख रहे हैं। यह एक साउथ इंडियन शादी है और इसमें थलपति विजय, अजित कुमार, तृषा और श्रुति हासन जैसे कई एक्टर्स शामिल हुए। क्या धनुष और मृणाल ने सच में शादी कर ली?

Mrunal Thakur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DEVAIMATION धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की झलक

धनुष और मृणाल ठाकुर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि यह कपल 14 फरवरी, 2026 को शादी करने वाला है। हालांकि, मृणाल के करीबी एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन किया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हम देख सकते हैं कि धनुष और मृणाल साउथ इंडियन शादी की रस्मों के साथ शादी कर रहे हैं। धनुष और मृणाल की शादी का ये वीडियो लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में है।

धनुष और मृणाल ठाकुर की हुई शादी

धनुष और मृणाल की शादी में तृषा, श्रुति हासन, अनिरुद्ध रविचंदर, अजीत कुमार, दुलकर सलमान और थलपति विजय जैसी हस्तियां शामिल हैं। यह भले ही एक असली शादी के वीडियो जैसा लगता है, लेकिन सच यह है कि यह एक AI-जनरेटेड वीडियो है। मृणाल ठाकुर और धनुष के AI वेडिंग वीडियो पर नेटिजन्स के अलग-अलग तरह के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए, एक नेटिजन ने कमेंट किया, बहुत बढ़िया AI काम... अजित इस तारीख को दुबई में थे।' एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'शादी भी ठीक है, यार.. देखो कैसे विजय अजित सब कुछ के पीछे खड़े हैं।' एक और नेटिजन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'धनुष तो खुद शॉक में है।'

मृणाल ठाकुर-धनुष ने नहीं की शादी

कुछ दिन पहले एक सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'मृणाल अगले महीने शादी नहीं कर रही हैं। यह एक अफवाह है जो फैल गई है। फरवरी में उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। वे शादी क्यों करेंगी? और फिर मार्च में उनकी तेलुगु में एक और फिल्म रिलीज होने वाली है।'

मृणाल ठाकुर-धनुष की आने वाली फिल्में

मृणाल के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं, जैसे 'दो दीवाने सहर में', 'डकैत: ए लव स्टोरी', 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पूजा मेरी जान'। इस बीच, धनुष जल्द ही 'कारा' नाम की फिल्म में नजर आएंगे, जिसे विग्नेश राजा डायरेक्ट करेंगे।

ये भी पढे़ं-

Cheekatilo X Review: दर्शकों को कैसे लगी शोभिता धुलिपाला की 'चीकाटिलो'? सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिव्यू

अपनी हिट फिल्में कभी नहीं देखते सुभाष घई, प्रीमियर होते ही फेर लेते हैं मुंह, खुद बताई थी अजीब वजह

Latest Bollywood News