Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी हिट फिल्में कभी नहीं देखते सुभाष घई, प्रीमियर होते ही फेर लेते हैं मुंह, खुद बताई थी अजीब वजह

अपनी हिट फिल्में कभी नहीं देखते सुभाष घई, प्रीमियर होते ही फेर लेते हैं मुंह, खुद बताई थी अजीब वजह

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jan 24, 2026 06:00 am IST, Updated : Jan 24, 2026 06:00 am IST

फिल्ममेकर सुभाष घई 24 जनवरी को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं इस मशहूर फिल्म निर्देशक ने यह भी बताया कि वह अपनी हिट फिल्में खुद क्यों नहीं देखते हैं।

subhash ghai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SUBHASHGHAI1 सुभाष घई

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और 'शोमैन' सुभाष घई आज 24 जनवरी को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1945 में नागपुर में जन्में सुभाष ने 'कर्ज', 'राम लखन', 'खलनायक' और 'ताल' जैसी शानदार फिल्मों से हिंदी सिनेमा को अलग तरीके से परिभाषित किया है। उन्होंने अभिनय से शुरुआत की थी, लेकिन बाद में निर्देशन कर सफलता हासिल की। सुभाष घई ने 80 और 90 के दशक में सिनेमा के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। कभी ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर रहे सुभाष की फिल्मोग्राफी इतनी शानदार है कि आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। उनका आखिरी प्रोजेक्ट 36 फार्महाउस था, जो 2022 में रिलीज हुआ था। इसके बाद फिल्ममेकर ने किसी भी प्रोजेक्ट को डायरेक्ट या प्रोड्यूस नहीं किया है। मशहूर फिल्म निर्देशक ने यह भी बताया कि वह अपनी फिल्में क्यों नहीं देखते हैं।

सुभाष घई अपनी ही फिल्में क्यों नहीं देखते हैं

अरबाज खान के पॉडकास्ट पर सुभाष घई ने एक बार खुलासा किया था कि वह अपनी फिल्में क्यों नहीं देखते हैं। अरबाज जब पूछते हैं, 'इनमें से आपकी कोई फेवरेट फिल्म है... विच वेरी क्लोज टू यू।' इस पर सुभाष ने कहा, 'सच्ची मानेंगे मेरी फिल्म जब भी रिलीज हुई है प्रीमियर हो गया और वो फिल्में हिट हो गई वो फिल्म मैंने कभी देखी नहीं। मैंन कई भी फिल्म पुरानी अपनी देखता नहीं क्योंकि उसकी याद से जुड़ा नहीं रहना चाहता हूं... मेरे लिए फिल्म है। आज जो मैं कर रहा हूं, इस प्रेजेंट में मेरे पास क्या है। वो न सिर्फ मेरा रेलीवेंट बल्कि मुझे आनंद भी उसमें आता है... कईयों को अतीती में जीने का आनंद आता है। मुझे होता है कि प्रेजेंट है और इस प्रेजेंट को मैं कैसे अच्छा कर सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं प्रिटेंड नहीं कर रहा हूं मैं आपको सच ही बता रहा हूं। आप मेरी बीवी से पूछ लीजिए... मैंने भी पुरानी फिल्में नहीं देखी।'

सुभाष घई ने फिल्में बनाना क्यों बंद कर दी

फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपने लंबे करियर में कई टॉप बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है। हाल ही में सुभाष ने उन स्टार्स के बारे में बात की, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, जैसे जैकी श्रॉफ (हीरो), ऋषि कपूर (कर्ज), राजकुमार और दिलीप कुमार (सौदागर) और शाहरुख खान (परदेस)। एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्होंने फिल्में बनाना बंद कर दिया। इंटरव्यू में उन्होंने इसका कारण बताया है। यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स के साथ बातचीत के दौरान सुभाष घई ने कहा, 'मैंने फिल्में बनाना बंद कर दिया क्योंकि अब मुझे सिनेमा के लिए वह प्यार नहीं दिखता... न लोगों में, न ही अपनी टीम में। वे सब बस काम कर रहे हैं।'

ये भी पढे़ं-

करण जौहर के सरप्राइज ने रानी मुखर्जी को किया इमोशनल, बेटी आदिरा का लेटर पढ़ छलके आंसू

अब कैसे हैं अरमान मलिक? अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement