A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 20 साल छोटी सारा को रणवीर सिंह ने बताया 'प्रोडिजी', हॉलीवुड हीरोइन से की तुलना, बोले- 'खुशकिस्मत हूं...'

20 साल छोटी सारा को रणवीर सिंह ने बताया 'प्रोडिजी', हॉलीवुड हीरोइन से की तुलना, बोले- 'खुशकिस्मत हूं...'

18 नवंबर को रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें वह खुद से 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते दिखे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर ने सारा की जमकर तारीफ की और उनके साथ काम करने पर खुद को खुशकिस्मत बताया है।

Sara Arjun- India TV Hindi Image Source : SCREEN GRAB JIOSTUDIOS YOUTUBE रणवीर सिंह, सारा अर्जुन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 18 नवंबर को रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगी, जिनकी इन दिनों हर तरफ चर्चा है। सारा अर्जुन, रणवीर सिंह से 20 साल छोटी हैं, ऐसे में जब से ये बात सामने आई है कि धुरंधर में सारा, रणवीर की हीरोइन होंगी लगातार इस पर सवाल उठ रहे हैं। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने सारा अर्जुन के साथ काम करने पर बात की और अभिनेत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने सारा को 'प्रोजिडी' बताते हुए ये भी कहा कि वह खुशकिस्मत हैं जो उन्हें सारा अर्जुन के साथ काम करने का मौका मिला।

धुरंधर में सारा अर्जुन के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह

सारा अर्जुन, रणवीर सिंह से 20 साल छोटी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन को लेकर रणवीर को ट्रोल भी किया गया। वहीं अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह ने सारा को 'प्रोजिडी' (विलक्षण प्रतिभा की धनी) कहा। रणवीर ने कहा कि सारा कमाल की एक्ट्रेस हैं। वह अद्भुत हैं। यही नहीं, रणवीर ने सारा की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा फैनिंग से कर दी और कहा कि जब डकोटा ने एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था, लोग उनकी प्रतिभा को नहीं समझ पाए थे।

रणवीर ने की सारा की तारीफ

रणवीर ने सारा की तारीफ करते हुए कहा- 'कुछ लोग सारा के बारे में नहीं जानते, उन्हें इस कमाल की एक्ट्रेस के बारे में जल्दी ही पता चल जाएगा। सारा प्रोजिडी हैं। कुछ लोग बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं। हॉलीवुड में जब डकोटा फैनिंग आई थीं, लोग उनकी प्रतिभा को भी नहीं समझ पाए थे। वैसे ही कुछ लोग सारा को नहीं समझ पाए हैं, लेकिन समय के साथ वह खुद को साबित करेंगी और करोड़ों दिलों पर राज करेंगी। उन्होंने हजारों कैंडिडेट्स को पीछे छोड़कर ये रोल हासिल किया है और ये एक बड़ी बात है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।'

सारा की किस्मत में था ये रोल

रणवीर सिंह कहते हैं- 'ये रोल सारा की किस्मत में था। मैं जब इनके साथ काम कर रहा था तो लगा जैसे ये 50 फिल्म कर चुकी हैं। मैं सारा को थैंक यू कहना चाहूंगा। उन्होंने मुझे स्क्रीन पर बेहतर दिखने में हेल्प की। एक व्यक्ति और एक कलाकार के रूप में आप अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। आप उन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मैंने स्क्रीन साझा की है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये आपकी पहली फिल्म है। जाहिर है, आपने मणिरत्नम की फिल्मों में भी अभिनय किया है और यही वह समय है जब दुनिया आपकी क्षमता को देखेगी।'

मिनी ऐश्वर्या का रोल प्ले कर चुकी हैं सारा अर्जुन

बता दें, सारा अर्जुन मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय द्वारा निभाए नंदिनी के किरदार के बचपन का रोल प्ले किया था। सारा अर्जुन 2011 में तमिल फिल्म Deiva Thirumagal से चर्चा में आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने विक्रम की बेटी का किरदार निभाया था और फिर 2014 में आई Saivam में भी अपने अभिनय के लिए चर्चा में रहीं।

ये भी पढ़ेंः बजरंगबली पर ही नहीं... भगवान राम पर भी टिप्पणी कर चुके हैं एसएस राजामौली, सालों पहले कही थी ये बात

टैलेंट का खजाना है भूरी आंखों वाली ये बच्ची, कपूर खानदान के लाड़ले ने तोड़ा था दिल, मुख्यमंत्री के नाती ने जोड़ा

Latest Bollywood News