1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टैलेंट का खजाना है भूरी आंखों वाली ये बच्ची, कपूर खानदान के लाड़ले ने तोड़ा था दिल, मुख्यमंत्री के नाती ने जोड़ा

टैलेंट का खजाना है भूरी आंखों वाली ये बच्ची, कपूर खानदान के लाड़ले ने तोड़ा था दिल, मुख्यमंत्री के नाती ने जोड़ा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 19, 2025 07:00 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 07:00 am IST

लगातार सात साल से फिल्मी दुनिया में अपने लिए जगह तलाश रही ये बच्ची टैलेंट का खजाना है। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ये बच्ची शानदार सिंगर और डांसर भी है और अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।

tara sutaria- India TV Hindi
तारा सुतारिया। Image Source : INSTAGRAM/@TARASUTARIA

बॉलीवुड सितारों के बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। उनके लुक्स से लेकर पर्सनल लाइफ तक—सब कुछ जानना चाहते हैं। खासकर यह देखना कि उनके पसंदीदा स्टार बचपन में कैसे दिखते थे। सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। आलिया भट्ट से लेकर फातिमा सना शेख तक कई स्टार्स की चाइल्डहुड फोटोज सामने आ चुकी हैं। इन दिनों एक और बॉलीवुड हसीना की बचपन की तस्वीर चर्चा में है। भूरी आंखों वाली इस मासूम सी बच्ची की फोटो देखकर फैंस उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। क्या आप पहचान सकते हैं कि ये भूरी आंखों वाली बच्ची कौन है?

कौन है ये बच्ची?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भूरी आँखों वाली बेहद क्यूट सी बच्ची दिख रही है। इस बच्ची की मासूमियत देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स तो ये भी कह रहे हैं कि अगर तैमूर की कोई बहन होती, तो शायद वो ऐसी ही दिखती। अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए हैं, तो बता दें—यह बच्ची कोई और नहीं, बल्कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया हैं।

सिंगर और डांसर भी हैं तारा

तारा सुतारिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से हैं, जो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सिंगिंग और डांसिंग में भी बेहद माहिर हैं। पारसी परिवार से आने वाली तारा की एक जुड़वां बहन भी है, जिसका नाम पिया सुतारिया है। तारा और पिया दोनों क्लासिकल बैले डांसर हैं और इस कला में माहिर हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एकेडमी ऑफ डांस और इंपीरियल सोसाइटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिंग से अपना डांस ट्रेनिंग पूरा किया है। तारा एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं। सिर्फ सात साल की उम्र में ही उन्होंने ओपेरा प्रतियोगिताओं में गाना शुरू कर दिया था।

रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं तारा

तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत डिज़्नी चैनल इंडिया पर एक वीडियो जॉकी के रूप में की थी। उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद वे ‘मरजावां’ और ‘तड़प’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही तारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने लगी थीं। वह काफी समय तक कपूर खानदान के बेटे आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं।

आदर जैन से टूटा था रिश्ता

तारा सुतारिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के साथ उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। दोनों साथ में अक्सर लवी-डवी तस्वीरें शेयर करते थे। लेकिन, अचानक ही दोनों अलग हो गए और बाद में आदर ने तारा की ही बेस्ट फ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। शादी के एक फंक्शन के दौरान आदर ने तारा सुतारिया को 'टाइमपास' कहकर बवाल खड़ा कर दिया था। 

अब वीर पहाड़िया संग रिलेशनशिप में हैं तारा

अब तारा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अभिनेता वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। वीर पहड़िया अक्षय कुमार के साथ डेब्यू फिल्म 'स्काई फोर्स' में दिखाई दिए थे। वीर पहाड़िया की बात करें तो वह बिजनेसमैन संजय पहारिया और स्मृति संजय शिंदे के बेटे और वीर पहाड़िया के भाई हैं, जो जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड हैं। इनके नाना महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रहे हैं, जिनका नाम सुशील कुमार शिंदे है।

ये भी पढ़ेंः अनुष्का शर्मा को बेहद पसंद है ये देसी सब्जी, नाम सुनकर चौंक गए थे अमिताभ बच्चन, पूछा- 'आप ये कैसे खा सकती हैं?'

मिनी ऐश्वर्या राय की हुई 'धुरंधर' शुरुआत, 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग लड़ाएंगी इश्क, हसीन चेहरे पर हार बैठेंगे दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन