1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा को बेहद पसंद है ये देसी सब्जी, नाम सुनकर चौंक गए थे अमिताभ बच्चन, पूछा- 'आप ये कैसे खा सकती हैं?'

अनुष्का शर्मा को बेहद पसंद है ये देसी सब्जी, नाम सुनकर चौंक गए थे अमिताभ बच्चन, पूछा- 'आप ये कैसे खा सकती हैं?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 18, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 12:50 pm IST

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी फेवरेट सब्जी के बारे में बात कर रही हैं। अमिताभ बच्चन से जैसे ही अनुष्का अपनी फेवरेट डिश का नाम बताती हैं, बिग बी नाम सुनकर चौंक जाते हैं।

anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा। Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHARMA

अनुष्का शर्मा लगभग 7 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। अनुष्का आखिरी बार शाहरुख के साथ 'जीरो' में नजर आई थीं और फिर कला में उनका एक छोटा सा कैमियो था। इसके अलावा या तो अनुष्का स्टेडियम में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को सपोर्ट करती दिखीं या फिर विज्ञापनों में नजर आईं। इसके अलावा अनुष्का लाइमलाइट से भी दूर बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को रिलीज करने की मांग उठी तो फैंस को लगा कि वह एक बार फिर उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे, लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो जरूर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।

जब केबीसी में पहुंची थीं अनुष्का शर्मा

सोशल मीडिया पर केबीसी का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का वरुण धवन के साथ अमिताभ बच्चन के शो में नजर आ रही हैं। ये वीडियो तब का है जब अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा से उनके फेवरेट खाने को लेकर भी सवाल कर लिया, जिसका जवाब सुनकर खुद बिग बी हैरान रह गए और अनुष्का से पूछने लगे- 'आप ये सब कैसे खा सकती हैं?'

अनुष्का शर्मा की फेवरेट सब्जी

अनुष्का शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में अपनी फेवरेट सब्जी के बारे में बताया और खुलासा किया कि उन्हें कटहल की सब्जी बहुत पसंद है। अनुष्का बताती हैं कि वह कटहल को फल की तरह नहीं बल्कि सब्जी की तरह खाती हैं। ये सुनकर बिग बी कहते हैं- 'कटहल, कद्दू, लौकी जैसी चीजें आप कैसे खा सकती हैं?' जवाब में अनुष्का बताती हैं कि ये तीनों ही सब्जियां उनकी फेवरेट हैं। इस पर बिग बी मजाकिया लहजे में कहते हैं - 'लगता है कि अब किसी और से पूछना होगा कि वो आपको कैसे बर्दाश्त करते हैं?' अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

7 साल से फिल्मी पर्दे से दूर हैं अनुष्का

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा लगभग 7 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं और अब तक किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अनुष्का की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी बायोग्राफी 'चकदा एक्सप्रेस' बनकर तैयार है, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। अनुष्का इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपने बच्चों वामिका और अकाय के जन्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड से पूरी तरह किनारा कर लिया है और परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः 'गीतांजलि' की हीरोइन गिरिजा शेट्टार याद हैं? बीच में ही छोड़ी आमिर खान की फिल्म, सालों से कहां हैं गायब?

487 करोड़ में बनी 4389 Cr कमाने वाली फिल्म, एक-एक सीन पर थम जाती है सांस, अब बड़े धमाके को तैयार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन