Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 487 करोड़ में बनी 4389 Cr कमाने वाली फिल्म, एक-एक सीन पर थम जाती है सांस, अब बड़े धमाके को तैयार

487 करोड़ में बनी 4389 Cr कमाने वाली फिल्म, एक-एक सीन पर थम जाती है सांस, अब बड़े धमाके को तैयार

सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने 487 करोड़ के बजट में ही 4389 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन कर लिया और हॉरर फिल्मों की दुनिया में एक नई आंधी बनकर छा गई। अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है।

Written By: Priya Shukla
Published : Nov 18, 2025 11:17 am IST, Updated : Nov 18, 2025 11:17 am IST
the conjuring 4- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB WARNER BROS. YOUTUBE द कॉन्ज्यूरिंगः लास्ट राइट्स

5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने हॉरर फिल्मों की दुनिया में तहलका मचा दिया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच ऐसा बज था कि देखते ही देखते इसने 4389 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। बॉक्स ऑफिस के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाके के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' की, जो सितंबर में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वेरा फ़ार्मिगा और पैट्रिक विल्सन अभिनीत इस हॉरर थ्रिलर को भारत में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। सिनेमाघरों में दर्शकों को डर का एक अनोखा एहसास दिलाने के बाद, 'द कॉन्ज्यूरिंग 4: लास्ट राइट्स' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जगह बना रही है।

'द कॉन्च्यूरिंग' हॉरर फ्रेंचाइजी का सफर

द कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइजी को 12 साल हो चुके हैं। इस फिल्म की पहली किस्त 2 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी। अब फिल्म की सीरीज के 12 साल पूरे होने की खुशी में एचबीओ मैक्स ने 22 नवंबर को एक खास मैराथन लेकर आ रहा है, जिसमें पूरे कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की फिल्में दिखाई जाएंगी। यानी कॉन्ज्यूरिंग से लेकर एनाबेले, द नन तक सभी इस मैराथन का हिस्सा होंगी और एक-एक कर एचबीओ मैक्स पर दिखाई जाएंगी। इस मैराथन की शुरुआत सुबह 7.35 पर होगी और रात 8 बजे 'द कॉन्ज्यूरिंगः लास्ट राइट्स' के साथ खत्म होगा।

कॉन्ज्यूरिंग मैराथन की टाइमिंग

मैराथन की टाइमिंग की बात करें तो सुबह 7.35 पर 'द नन', 9:15 am पर द नन II, 11:08am पर ऐनाबेल, 12:50pm पर ऐनाबेल: क्रिएशन, 2:43pm पर द कॉन्ज्यूरिंग, 4:38pm पर द कॉन्ज्यूरिंग 2 और आखिरी में 8:00pm पर द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स रिलीज होगी, जिसने दुनियाभर में भारी-भरकम कमाई की है। बताया जा रहा है कि 'द कॉन्ज्यूरिंगः लास्ट राइट्स' इस फ्रेंचाइजी का आखिरी भाग बताया जा रहा है, लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता ने इसके अगले भाग की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

द कॉन्ज्यूरिंगः लास्ट राइट्स का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 723 मिलियन डॉलर यानी करीब 4389 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में इस फिल्म ने भारत में 79.06 करोड़ कमाए। द कॉन्ज्यूरिंगः लास्ट राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। फिल्म 499 रुपये किराये पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। अगर आप वाकई इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको इसके लिए काफी पैसे खर्च करने होंगे। प्राइम वीडियो पर हिंदी समेत 16 भाषाओं में और 17 सबटाइटल्स के साथ रिलीज हुई है। इससे हर कोई घर बैठे इस हॉरर थ्रिलर का आनंद ले सकता है।

ये भी पढ़ेंः 'गीतांजलि' की हीरोइन गिरिजा शेट्टार याद हैं? बीच में ही छोड़ी आमिर खान की फिल्म, सालों से कहां हैं गायब?

इंग्लिश लिटरेचर की ज्ञानी है शाहरुख की ये हीरोइन, सनातन के लिए छोड़ा ईसाई धर्म, धनुष से पंगा लेना पड़ा था भारी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement