सुष्मिता सेन, तनीषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी और तब्बू सहित, बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो 40 साल की उम्र से ऊपर की हैं, लेकिन अब तक इन्होंने शादी नहीं की है। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं दिव्या दत्ता, जिन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, बॉलीवुड में अपने अभिनय से अपनी पहचान भी बनाई और खूब शोहरत और पैसा कमाया, मगर इतनी सफलता के बाद भी ये सिंगल हैं। दिव्या दत्ता ने अपने करियर में और निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज अभिनेत्री अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
दिव्या दत्ता का करियर
दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 में लुधियाना में हुआ था। दिव्या दत्ता को अपने मामा दीपक बाहरी से फिल्मी दुनिया का रुख करने की प्रेरणा मिली थी, जो खुद एक निर्देशक हैं। उन्होंने 1994 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, उनकी पहली फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' थी और अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो चुके हैं। दिव्या अपने 3 दशक के करियर में जिस भी किरदार में दिखाई दीं, अपने अभिनय से उसमें जान फूंक दी और अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।
48 की उम्र में भी सिंगल हैं दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इस उम्र में भी वह सिंगल हैं। दिव्या दत्ता ने खुद अब तक शादी ना करने के बारे में बात की थी और इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था। दिव्या ने आईएएनएस के साथ बातचीत में शादी पर बात करते हुए कहा था कि वह किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने से अच्छा सिंगल रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा था- 'किसी टॉक्सिक रिश्ते में रहने से अच्छा सिंगल रहना है, अकेले रहे और खूबसूरत जिंदगी जीये।' उन्होंने इस दौरान माना कि उन्हें हमेशा मेल अटेंशन मिलता रहा है, लेकिन कभी भी उनका पूरा फोकस शादी पर नहीं था। यश चोपड़ा और करण जौहर की फिल्मों में तो लोग शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जीते हैं, लेकिन रियल लाइफ में आपको एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो आपके काम को समझे।
साल साल में उठा पिता का साया
दिव्या दत्ता तब सिर्फ सात साल की थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया। उनकी मां नलिनी दत्ता एक डॉक्टर थीं और पिता की मौत के बाद उनकी मां ने उनकी और उनके भाई राहुल की अकेले ही परवरिश की। दिव्या का कहना है कि वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं और जबरन समझौता नहीं करना चाहतीं। इसलिए वह किसी प्रेशर में आकर शादी नहीं करना चाहतीं।
इन फिल्मों में किया है काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या दत्ता, 'मस्ती एक्सप्रेस', 'धाकड़', 'भाग मिल्खा भाग', 'स्लीपिंग पार्टनर', 'बदलापुर', 'छावा', 'शर्माजी की बेटी', 'वीर-जारा', 'स्पेशल 26', 'स्टेनली का डब्बा', 'मोनिका' और 'अपने' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः
कभी घर-घर जाकर काम करती थी मां, लगाती थी झाड़ू-पोंछा, अब बेटा बना स्टार, ऑस्कर पहुंची फिल्म
घूंघट बना जान का दुश्मन, सिर से पल्लू उड़ते ही खिलाफ हुआ गांव, OTT पर धूम मचा रही 2 घंटे 22 मिनट की धाकड़ फिल्म
Latest Bollywood News