A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड ईशा देओल को नए साल 2026 पर पिता धर्मेंद्र की आई याद, आसमान दिखाते हुए कही दिल की बात

ईशा देओल को नए साल 2026 पर पिता धर्मेंद्र की आई याद, आसमान दिखाते हुए कही दिल की बात

ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही सभी को नए साल की बधाई देते हुए उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

Esha Deol- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@IMESHADEOL ईशा देओल

ईशा देओल ने विदेश में नए साल का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस खुशी के माहौल के बीच उन्हें सबसे ज्यादा अपने पिता की याद आई और उन्होंने उनकी याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। ईशा अपने न्यू ईयर 2026 पोस्ट में अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से पहली तस्वीर में वो आसमान की तरफ इशारा करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने चांद के पास दिख रहे एक सितारे के पास लिखा था लव यू पापा। सोशल मीडिया पर ईशा देओल का ये इमोशनल पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

नए साल पर ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को यूं किया याद

ईशा देओल तस्वीर में एक सितारे की तरफ इशारा करती हैं और उसे देख पिता की याद में डूब गईं। तस्वीर शेयर करते हुए ईशा ने लिखा, 'स्टे ब्लेस्ड, हैप्पी, हेल्दी और स्ट्रॉन्ग... मजबूत रहें, स्वस्थ रहें, खुश रहें।' तस्वीर पर लिखा था, लव यू पापा और दिल वाला इमोजी भी बनाया था।' ईशा की पोस्ट पर बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया, जिसके बाद से सभी कमेंट बॉक्स में उन्हें याद करते हुए, धर्मेंद्र के परिवार को शुभकामनाएं दी।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

1 जनवरी, 2026 को 'इक्कीस' रिलीज हो गई है। अगस्त्य नंदा की इस डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और इसमें धर्मेंद्र के यंग वर्जन के लिए बॉबी देओल ने आवाज दी है। न सिर्फ सोशल मीडिया पर फैंस, बल्कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्स भी उन्हें याद कर भावुक होते दिखाई दिए थे। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू चल पता है या नहीं।

इक्कीस से इन 2 स्टार ने किया डेब्यू

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' रिलीज से पहले ही अपनी स्टार कास्ट और कहानी को लेकर चर्चा में रही है। अब उनकी मौत के बाद ये फिल्म उनके लिए और भी ज्यादा खास हो गई है, जिसे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है।

ये भी पढे़ं-

'इक्कीस, आखिरी अनमोल निशानी है', कौन बनेगा करोड़पति पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बताई क्या थी उनकी खूबी

रोम में विजय देवरकोंडा संग रश्मिका मंदाना? एक्टर के 2026 न्यू ईयर पोस्ट में छिपा है राज

Latest Bollywood News