1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इक्कीस, आखिरी अनमोल निशानी है', कौन बनेगा करोड़पति पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बताई क्या थी उनकी खूबी

'इक्कीस, आखिरी अनमोल निशानी है', कौन बनेगा करोड़पति पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बताई क्या थी उनकी खूबी

 Published : Jan 01, 2026 09:08 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 09:11 am IST

कौन बनेगा करोड़पति पर 'इक्कीस' की टीम से धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'इक्कीस' फिल्म इंडस्ट्री और धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक अनमोल निशानी है क्योंकि यह उनकी आखिरी फिल्म है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन Image Source : SCREEN GRAB FROM SONYTVOFFICIAL

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र स्टारर 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म इंडस्ट्री और धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक बहुत ही खास मूवी है क्योंकि यह उनकी आखिरी फिल्म है। रिलीज के पहले से ही यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट से लेकर कहानी तक को लेकर जबरदस्त चर्चा में रही है। हाल ही में 'इक्कीस' की टीम कौन बनेगा करोड़पति में आई थी और दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो गई। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दोस्त धर्मेंद्र का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया था।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

सोनी टीवी ने एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बी कहते हैं, 'फिल्म इक्कीस हमारे लिए वो आखिरी अनमोल निशानी है जो हिंदी फिल्म जगत की महान विभूति अपने करोड़ों चाहने वालों के लिए छोड़ गए। एक कलाकार अपनी सास के अंतिम छोर तक, कला की साधना करना चाहता है और कुछ ऐसा ही।  किया मेरे मित्र, मेरे परिवार, मेरे आदर्श, धर्मेंद्र देव जी ने।' उन्होंने आगे कहा, 'धरमजी सिर्फ एक शख्स नहीं थे, एक एहसास थे और एहसास जो होता है वो कभी जाने नहीं देते किसी के अंदर से। बस यादें बनकर, दुआएं बनकर साथ चलते रहते हैं।'

धर्मेंद्र की जयदीप अहलावत ने दिल खोलकर की तारीफ

'इक्कीस' में जयदीप अहलावत अहम भूमिका में हैं। केबीसी में जयदीप ने धर्मेंद्र के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि उनके पास फिल्म में मेरे साथ सबसे ज्यादा सीन हैं, जब वो सेट पर होते थे, ऐसा लगता नहीं था कि इतना बड़ा स्टार हमारे साथ बैठा है। ऐसा लगता था जैसा बिल्कुल परिवार का हिस्सा है।'

अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र की बताई खास बात

सदी के महानायक ने अपने दोस्त धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा, 'जैसे शोले की शूटिंग थी, इधर हम लोग बेंगलुरु में काम कर रहे थे और उनकी एक खूबी थी। वो पहलवान थे, एक दम उनका शारीर बेहतरीन... इसका उदाहरण भी मुझे पता चला एक दिन कि जैसे एक मौत के सीन में मैं तड़प रहा हूं... वो उनकी वजह से था।' अमिताभ बच्चन ने आगे हंसते हुए कहा, 'मुझे इतनी जोर से पकड़ा हुआ था, मैं बहुत दर्द में दिख रहा था इसलिए... ये हमारी नेचुरल एक्टिंग है।' अमिताभ ने तारीफ करते हुए कहा कि धर्मेंद्र बहुत फिट रहते थे औऱ यही उनकी सबसे बड़ी खूबी थी।

ये भी पढे़ं-

'हम बहुत रोए, दुआ की...', नए साल 2026 से पहले करीना कपूर का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- 2025 आसान नहीं था

Spirit First Look: नए साल पर प्रभास-तृप्ति डिमरी के फैंस को मिला तोहफा, 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर आउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन