करीना कपूर खान जो इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर और जेह के साथ नए साल 2026 की छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने 2025 के बारे में बात करते हुए, इसे उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल बताया है। यह साल उनके लिए खासकर तब और मुश्किल हो गया था, जब 16 जनवरी को उनके बांद्रा अपार्टमेंट में चोरी के दौरान एक घुसपैठिए ने सैफ पर कई बार चाकू से हमला किया था। उन्होंने कहा कि वे नए साल 2026 में जोश और बहुत सारी दुआ के साथ कदम रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस करीना का ये भावुक कर देने वाला पोस्ट वायरल हो रहा है।
करीना कपूर ने 2025 को बताया मुश्किल साल
बुधवार, 31 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर करीना ने सैफ के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की और एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा, 'जैसे ही हम बैठकर इस बात पर सोचते हैं कि हम साल के आखिरी दिन तक पहुंच गए हैं... हम इतनी दूर आ गए हैं। 2025 हमारे लिए, हमारे बच्चों और हमारे परिवारों के लिए एक मुश्किल साल रहा है... लेकिन हमने इसे सिर ऊंचा करके, हंसते हुए और एक-दूसरे का साथ देते हुए पार किया। हम बहुत रोए, हमने प्रार्थना की और अब हम यहां हैं... 2025 ने हमें सिखाया कि इंसान का स्वभाव निडर होता है, प्यार हर चीज पर जीत हासिल करेगा और बच्चे हमारी सोच से ज्यादा बहादुर होते हैं।'
2026 साल पर क्या बोलीं करीना कपूर
आगे करीना ने कहा, 'हम अपने फैंस, अपने दोस्तों और उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जो हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ देते रहे। साथ ही सबसे ऊपर भगवान का शुक्रिया। हम 2026 में नए जोश, बहुत ज्यादा आभार, पॉजिटिविटी और जो काम हम सबसे अच्छा करते हैं, यानी फिल्मों के लिए कभी न खत्म होने वाले पैशन के साथ कदम रख रहे हैं... जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं, चार दी कला। सभी को नए साल की शुभकामनाएं...'
करीना कपूर खान वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस जल्द ही मेघना गुलजार की 'दायरा' में नजर आएंगी, जो एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं। करीना आखिरी बार रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखी थीं।
ये भी पढे़ं-
विद्या बालन नहीं ... परिणीता के लिए ये सुंदरी थी मेकर्स की पहली पसंद, एड शूट करते-करते मिली फिल्म