1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र को ताउम्र रहा इस बात का दर्द, 'इक्कीस' की शूटिंग करते-करते हो गए थे भावुक, डायरेक्टर ने बताई वजह

धर्मेंद्र को ताउम्र रहा इस बात का दर्द, 'इक्कीस' की शूटिंग करते-करते हो गए थे भावुक, डायरेक्टर ने बताई वजह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 31, 2025 10:57 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 10:57 pm IST

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर ने धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया और बताया कि दिग्गज अभिनेता एक बात को लेकर हमेशा दर्द में रहे। क्या था वो दर्द, आईये बताते हैं।

Dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE MADDOCK FILMS

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दिंवगत अभिेनता के फैंस आखिरी बार उन्हें पर्दे पर देखने को लेकर उत्सुक भी हैं और भावुक भी। 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। फैंस अब उनकी आखिरी फिल्म देखने को बेताब हैं। इस बीच 'इक्कीस' के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इस 'हीमैन' को लेकर बात की और उनके साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया। इसी दौरान उन्होंने उस बात का खुलासा भी किया, जिसका दर्द धर्मेंद्र के दिल में हमेशा रहा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो क्या दर्द था, जो धर्मेंद्र के दिल में हमेशा रहा।

धर्मेंद्र को इस बात का था दर्द

श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए 'द हिंदू' को बताया- 'वह नेचुरल एक्टर थे, उनके काम में अभिनय जैसा कुछ नहीं था। वह स्क्रीन पर बहुत नेचुरल लगते थे। मतलब उनकी चाल, बातें सब उनके किरदार का हिस्सा बन जाती थीं। वह कहानी से इतनी गहराई से जुड़ जाते थे कि फर्क ही समझ नहीं आता था कि वह अभिनय कर रहे हैं या ये सब असलियत है। उनके दिल में हमेशा एक बात का दर्द रहा। पंजाब में अपना घर छोड़ने का दर्द, जो उनके अंदर बस गया था। ऐसे में दोबारा घर जाने का विचार उनके लिए बहुत ही पर्सनल एक्सपीरियंस था। वह पूरी तरह अपने किरदार में थे, डायलॉग की भी अच्छी समच थी, लेकिन शब्दों के कम इस्तेमाल पर जोर देते थे।'

धर्मेंद्र की तारीफ में डायरेक्टर ने कही ये बात

डायरेक्टर ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए आगे कहा- 'मैंने भले ही उन्हें डायलॉग दिए थे, लेकिन हमेशा उनसे ये बात पूछ लेता था कि वह इसे किस तरह बोलना पसंद करेंगे। वो अपने हिसाब से सुधार करते और फिर डायलॉग डिलीवर करते थे और मैंने फिल्म में उनकी कई लाइनें इस्तेमाल की हैं। सेट पर अक्सर उनकी शायरी पर चर्चा होती थी। मैं चाहता था कि उनकी कविताएं पब्लिश हों, लेकिन कोई जोर-जल्दबाजी नहीं थी। वह सेट पर कविताएं सुनाते थे, जो बहुत प्यारी थीं।'

1 जनवरी को रिलीज हो रही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

बता दें, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म कल यानी 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा द्वारा निभाए सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है। फिल्म के साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं और जयदीप अहलावत भी इस फिल्म में अहम किरदार में हैं।

ये भी पढ़ेंः 'Ikkis' देख बिलख पड़े शहीद अरुण खेत्रपाल के छोटे भाई, अगस्त्य को कसकर लगाया गले, डायरेक्टर से की ये शिकायत

नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन पर बवाल, मौलाना ने एक्ट्रेस के खिलाफ जारी किया फतवा, बोले- 'ये गुनाह है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन