A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- FAN PAGE  प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी 

Highlights

  • प्रेम चोपड़ा 86 साल के हैं।
  • प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का रोल कर चुके हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता और एक खलनायक के रूप में मशहूर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ जलील पारकर उन्हें देख रहे हैं। दोनों की तबीयत में सुधार है और उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 86 साल की उम्र होने के बावजूद प्रेम चोपड़ा की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

विक्की कौशल के मामले पर पुलिस का आया जवाब, गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर हुई थी शिकायत

इन दिनों बॉलीवुड में कोरोना के कई केस सामने आए हैं। करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ, रणवीर शौरी, नोरा फतेही समेत तमाम सेलेब्स कोविड की चपेट में आ चुके हैं।

जनवरी 2022 में रिलीज होंगी ये फिल्में: लव स्टोरी, एक्शन-देशभक्ति मूवीज हैं लिस्ट में शामिल

Latest Bollywood News