एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं Udita Goswami आज के सिनेमाजगत से गायब हैं। हालांकि उदिता के चाहने वालों की लिस्ट में कोई कमी नहीं है, सोशल मीडिया पर उदिता गोस्वामी को लाखों लोग फॉलो करते हैं जिनके साथ वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पाप' से डेब्यू करने वालीं उदिता गोस्वामी आज भी बेहद हसीन दिखती हैं। उदिता गोस्वामी का सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। उदिता ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और अब अपने परिवार का ध्यान रखती हैं।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर किया 'Pathaan' का लुक
Image Source : Instagram/uditaagoswamiudita goswami
उदिता गोस्वामी भले ही 2 बच्चों की मां बन चुकी हैं लेकिन उन्हें देखकर आज भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। उदिता आज भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उदिता परिवार और बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती हैं।
Image Source : Instagram/uditaagoswamiudita goswami
उदिता गोस्वामी ने फिल्ममेकर मोहित सूरी संग शादी रचाई है, दोनों के 2 बच्चे हैं। डायरेक्टर मोहित सूरी और उदिता ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। साल 2003 में 19 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं उदिता गोस्वामी ने फिल्म 'पाप' में एक बुद्धिस्ट लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में जॉन के साथ उदिता की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। उदिता गोस्वामी फिल्म 'अक्सर' में इमरान हासमी और डीनो मोरिया के साथ नजर आई थीं और उनकी ये फिल्म भी हिट रही थी। इसके अलावा इमरान हाशमी और उदिता की फिल्म 'जहर' भी हिट रही थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
Bigg Boss घरवालों को फटकार लगाते हुए जब्त करेंगे राशन, टास्क के दौरान आपस में भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स
Image Source : Instagram/uditaagoswamiudita goswami
Udita Goswami बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की भाभी लगती हैं और एक प्रोशेनल DJ भी हैं। Udita Goswami ने DJ बनने की ट्रेनिंग ली है, इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों में आने के बाद कॉरेसपॉन्डेंस से बैचलर्स ऑफ कॉमर्स की डिग्री भी हासिल की थी। उदिता ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब वह 12वीं पास थीं।
Sonu Sood को भारतीय रेलवे ने लगाई फटकार, Video में चलती ट्रेन के गेट पर कर रहे थे ये काम
Latest Bollywood News