इस बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला को किया था अश्लील कमेंट, दी थी जान से मारने की धमकी
इस बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला को किया था अश्लील कमेंट, दी थी जान से मारने की धमकी
Written By : Poonam Shukla
Published : Apr 20, 2023 01:27 pm IST,
Updated : Apr 20, 2023 01:37 pm IST
एक्टर साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले पर पुलिस तेजी से जांच कर रही है।
Image Source : SAHIL KHAN INSTAGRAMsahil khan
बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक्टर पर हाल ही में एक एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ये एफआईआर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। एक्टर ने एक महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट किया था। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। इस मामले को लेकर एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
बता दें साहिल खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने उस महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। यह एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने साहिल खान के साथ-साथ विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विदेशी महिला उसके पति के साथ काम करती थी कुछ समय बाद उसी पहचान अभिनेता से हुई फिर दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता के पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया की उन्होंने अब तक दोनों को रंगदारी के रूप में करीब 50 लाख रुपये दे चुकी है।
साहिल खान ‘स्टाइल’, ‘एक्सक्यूज मी’, ‘अलादीन और रामा: द सेवियर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कुछ समय से वह अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। साहिल खान(Sahil Khan) का ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी साहिल खान विवादों में रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। साहिल खान 43 वर्ष के हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया था। वह जिम से जुड़ी अपडेट भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते है।