'एक दीवाने की दीवानियत' दिवाली के ठीक एक दिन बाद 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन में स्टार कास्ट लगी हुई है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी नजर आएगी। सामने आए ट्रेलर और गानों से जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म से मेकर्स और दर्शकों दोनों को काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने फैंस से खास और अनोखे अंदाज में अपील की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्टर ने की ये अपील
सामने आए इस वीडियो में हर्षवर्धन राणे सैंडो और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। उन्हें अपनी गाड़ी पर स्टीकर लगाते हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ में नजर आ रहे स्टीकर पर लिखा है, 'प्लीज टिकट खरीद लेना इस बार।' इस स्टीकर को वो अपनी कार की नंबर प्लेट के बगल में लगाते हैं। दरअसल इसके जरिए उनका इशारा फिल्म की पिछली किश्त की कमाई को लेकर था। दरअसल जब उनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' रिलीज हुई थी तो उसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नगीं लगी थी। फिल्म की कमाई खास नहीं थी, ऐसे में हर्षवर्धन का करियर खासा उठ नहीं पाया।
यहां देखें वीडियो
कई साल बाद जब री-रिलीज का दौर लौटा तो उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया और फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की और लोगों ने इतना पसंद किया कि फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई और लोगों को पछतावा भी हुआ कि इस फिल्म को रिलीज के दौरान क्यों नहीं देखा गया। इसके बाद ही इस फिल्म का ऐलान किया गया। इसी के चलते हर्षवर्धन की अपील है कि फिल्म को अभी ही दर्शक देखें ताकि आगे के लिए कोई पछतावा न रहे। फिल्म की कहानी में दर्द, प्यार और खूब सारा इमोशन देखने को मिलने वाला है।
कैसी रहेगी फिल्म की कमाई
'एक दीवाने की दीवानियत' की एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो फिल्म ने एक करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ब्लॉक्ड सीट के साथ ये आंकड़ा लगभग 2.5 करोड़ के पास है। मेकर्स के पास आज का दिन बाकी है, ऐसे में ये आंकड़ा और बढ़ेगा। गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म मंगलवार को रिलीज हो रही है, जो कि वर्किंग डे है और इसके सामने बड़े बैनर की 'थामा' भी है। ऐसे में अगर फिल्म पहले दिन 7-8 करोड़ की कमाई कर लेती है तो ये संतोषजनक आंकड़ा होगा।
ये भी पढ़ें: गोद में बच्चे को उठा रहे थे जैकी, पीछे से आ रही थीं रकुलप्रीत, तभी चेहरे पर पड़ी लात, पीछे खड़े हंसते रहे ससुर
'रंग दे बसंती' की जिस फिरंगी 'सू' पर फिदा थे आमिर खान, रियल लाइफ में है ब्रिटिश गवर्नर की बेटी
Latest Bollywood News