मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह ने 14 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (IGI स्टेडियम) में एक जोरदार परफॉर्मेंस के साथ अपने 'My Story – India Chapter' टूर की शुरुआत की। स्टेडियम उनके फैंस से खचाखच भरा हुआ था, जिन्होंने उनके मशहूर सॉन्ग जैसे 'देसी कलाकार', 'ब्लू आईज', 'सन्नी सन्नी', 'लुंगी डांस', 'मिलियनेयर', 'डोप शॉप' और 'ब्राउन रंग' पर जमकर नाचे। यह कॉन्सर्ट हनी सिंह के लिए इसलिए भी खास था, क्योंकि उनके माता-पिता भूपिंदर कौर और सरदार सरबजीत सिंह भी इस शो में शामिल हुए।
हनी सिंह की मां हुईं भावुक
कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक क्लिप में हनी सिंह की मां को भावुक होते हुए देखा गया, जब उनके बेटे ने शो शुरू करने के लिए स्टेज पर धांसू एंट्री की। बाद में उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। अपने बेटे के कॉन्सर्ट में आई इतनी भीड़ को देखकर वे भावुक हो गईं और गौरवान्वित महसूस कर रही थीं। वहीं दूसरे वीडियो में हनी सिंह के माता-पिता खुशी से झूमते हुए, तालियां बजाते हुए और पूरे जोश के साथ अपने बेटे को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देख रहे हैं।
हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में हुआ वबाल
यो यो हनी सिंह का दिल्ली कॉन्सर्ट जो जबरदस्त तरीके से शुरू हुआ था। उसने एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया, जब भीड़ के बीच झगड़ा हो गया। रैपर खचाखच भरी भीड़ के सामने परफॉर्म कर रहे थे तभी फैंस और स्पॉन्सर की टीम के सदस्यों के बीच हुई कहा-सुनी ने वेन्यू पर अफरा-तफरी मचा दी।
हनी सिंह के इंडिया टूर की अपडेट
दिल्ली के बाद हनी सिंह 21 मार्च को अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे, उसके बाद 28 मार्च को मुंबई, 04 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 02 मई को लखनऊ, 09 मई को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे और 16 मई को बेंगलुरु में ये टूर खत्म हो जाएगा। इस साल की शुरुआत में हनी सिंह दिल्ली में नंकू-करुण के कॉन्सर्ट के दौरान की गई अपनी टिप्पणियों को लेकर भी विवादों से घिरे हुए थे।
ये भी पढे़ं-
पिता थे डायरेक्शन की दुनिया के जादूगर, बेटी के नाम का चलता है सिक्का, आज सुपरस्टार्स में होती है गिनती
Golmaal 5 के गैंग की हुई वापसी, अक्षय कुमार संग 6 स्टार्स करेंगे हंसी की बौछार, रोहित शेट्टी ने दी अपडेट
Latest Bollywood News