1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता थे डायरेक्शन की दुनिया के जादूगर, बेटी के नाम का चलता है सिक्का, आज सुपरस्टार्स में होती है गिनती

पिता थे डायरेक्शन की दुनिया के जादूगर, बेटी के नाम का चलता है सिक्का, आज सुपरस्टार्स में होती है गिनती

 Published : Mar 15, 2026 06:00 am IST,  Updated : Mar 15, 2026 06:00 am IST

मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक के तौर पर जाना जाता है, जबकि उनकी बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। एक्ट्रेस ने बिना किसी हीरो के भी हिट दी है।

alia bhatt- India TV Hindi
महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT

मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक माना जाता है, वहीं उनकी बेटी आलिया भट्ट भी किसी से कम नहीं है। वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वो सुपरस्टार है, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि लु्क्स से भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आज 6 बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली आलिया भट्ट 15 मार्च, 2026 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर भी बॉलीवुड के टॉप सितारों में से एक हैं और दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में साथ देखा जाएगा।

जादूगर डारेक्टर की सुपरस्टार बेटी

महेश भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेबाक और नई कहानी पेश कर शोहरत कमाई, जो दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ीं। 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्हें 'अर्थ', 'सारांश' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों से बड़ी पहचान मिली। इन फिल्मों को समीक्षकों ने भी सराहा और ये बॉक्स ऑफिस पर से भी सफल रहीं। भावनात्मक और सामाजिक विषयों को अपनी फिल्मों में पिरोने के लिए मशहूर भट्ट, बॉलीवुड के सबसे सम्मानित फिल्म निर्माताओं में से एक बन गए। अब उनकी बेटी आलिया भट्ट अपने पिता का नाम रौनश कर रही हैं।

देश-विदेश में एक्ट्रेस ने कमाया नाम

आलिया भट्ट ने अपनी शानदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर बॉलीवुड में खूब शोहरत कमाई। ​​उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही 'हाईवे', 'राजी' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए खूब तारीफें बटोरीं। वह कमर्शियल और गंभीर दोनों ही तरह के किरदारों को बखूबी निभाने की अपनी काबिलियत के लिए मशहूर हैं। यही वजह है कि लोग आलिया भट्ट को बॉलीवुड की सुपरस्टार कहते हैं। इतना ही नहीं आलिया भट्ट ने ग्लोबल प्रोजेक्ट्स और कोलैबोरेशन्स के जरिए इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें असली पहचान 'हार्ट ऑफ स्टोन' से मिली, जो एक अमेरिकी स्पाइ-एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

बिना हीरो सुपरहिट देने वाली हीरोइन

आलिया भट्ट कई सोलो-लीड हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड की टॉप स्टार्स में से एक बन गई हैं। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'राजी' और 'डियर जिंदगी' शामिल हैं, जिनमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाते हुए फिल्म को हिट कराया। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला।

6 बार फिल्मफेयर जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस

आलिया भट्ट ने अब तक कुल 6 बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। अक्टूबर 2025 में 'जिगरा' (2024) के लिए जीता। उन्होंने नूतन और काजोल (5 पुरस्कार) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे अधिक फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने का नया इतिहास रचा है। उन्होंने 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गली बॉय', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए यह सम्मान मिल चुका है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में YRF स्पाई यूनिवर्स की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' है, जो 10 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा, उनका नाम 'जी ले जरा' और 'ब्रह्मास्त्र 2' जैसे आने वाले प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ा है।

ये भी पढे़ं-

एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी में लगा सितारों का मेला, बहू संग तेंदुलकर फैमिली ने बढ़ाई महफिल की रौनक

रवि भागचंदका की शादी में लाइमलाइट लूट ले गईं तेंदुलकर परिवार की बहुरानी, सादगी से जीता दिल, ननद सारा पर भी पड़ीं भारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन