Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवि भागचंदका की शादी में लाइमलाइट लूट ले गईं तेंदुलकर परिवार की बहुरानी, सादगी से जीता दिल, ननद सारा पर भी पड़ीं भारी

रवि भागचंदका की शादी में लाइमलाइट लूट ले गईं तेंदुलकर परिवार की बहुरानी, सादगी से जीता दिल, ननद सारा पर भी पड़ीं भारी

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 14, 2026 10:40 pm IST, Updated : Mar 14, 2026 10:40 pm IST

डिजाइनर एका और प्रोड्यूसर रवि की शादी में सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक भी शामिल हुईं, लेकिन तेंदुलकर फैमिली की नई बहू ने अपने रॉयल साड़ी लुक और सादगी से महफिल में चार चांद लगा दिया।

sara tendulkar bhabhi saniya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के साथ सानिया चंडोक की शानदार शादी के कुछ ही दिनों बाद सारा तेंदुलकर अपनी नई भाभी सानिया के साथ पहली बार किसी फंक्शन में दिखाई दीं। तेंदुलकर परिवार की बहुरानी की अब तस्वीरें और वीडियो छाई हुई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। उनका सादगी से भरा ये लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बेटे की शादी के बाद अपनी बहू सानिया के साथ सचिन तेंदुलकर का परिवार पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ननद-भाभी को एक ग्रे रंग की SUV से साथ उतरते देखा गया। गाड़ी से उतरते ही सारा अपनी भाभी सानिया के साथ पैपाराजी के लिए पोज देते नजर आती हैं।

सारा तेंदुलकर की भाभी ने शादी में लगाए चार चांद

दोनों डीवाज सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर ने बारीक कारीगरी वाली शानदार साड़ियों में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सारा ने हल्के हरे रंग की साड़ी चुनी, जिसके साथ उन्होंने भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था, वहीं सानिया ने पीच कलर की सिल्क साड़ी में लाइमलाइट लूट ली। सानिया चंडोक ने पीच-गुलाबी सिल्क साड़ी में अपनी सादगी और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। इस साड़ी के बॉर्डर पर बारीक जरी का काम था, जिसमें हल्के सुनहरे रंग के फूलों और सुंदर आकृतियों की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इस साड़ी के साथ मैचिंग पीच-गुलाबी ब्लाउज पहना था।

सानिया चंडोक की सादगी की हो रही तारीफ

तेंदुलकर परिवार की बहुरानी सानिया ने अपने इस लुक को पारंपरिक सोने के गहनों से पूरा किया, जिसमें एक पतला चोकर हार, खूबसूरत ड्रॉप इयररिंग्स और कंगन शामिल थे। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को वार्म-टोन्ड ब्लश और ग्लॉसी होंठ से पूरा किया और अपने लंबे बाल खुले रखे। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सारा से ज्यादा सानिया अपनी सादगी की वजह से खूबसूरत लग रही हैं।

सारा तेंदुलकर का नया लुक

सारा ने एक बार फिर साड़ी को बेहद ही ग्रेसफुली तरीके से पहना हुआ था। सचिन तेंदुलकर की लाडली ने पेस्टल ग्रीन साड़ी के साथ पेस्टल पिंक हैवी एम्ब्रॉयडेड ब्लाउज स्टाइल किया था। इस चमकदार सिल्क साड़ी के किनारों पर जरी की बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसमें रोशनी पड़ने पर फूलों और पत्तियों के सुंदर डिजाइन दिख रही थी। सारा ने अपने लुक को पारंपरिक गहनों से और भी खूबसूरत बना दिया, जिसमें सोने का लेयर्ड चोकर, पेंडेंट नेकलेस, मैचिंग चंकी ईयररिंग्स और सोने की चूड़ियों का सेट शामिल था।

ये भी पढे़ं-

Golmaal 5 के गैंग की हुई वापसी, अक्षय कुमार संग 6 स्टार्स करेंगे हंसी की बौछार, रोहित शेट्टी ने दी अपडेट

एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी में लगा सितारों का मेला, बहू संग तेंदुलकर फैमिली ने बढ़ाई महफिल की रौनक

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement