1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Golmaal 5 के गैंग की हुई वापसी, अक्षय कुमार संग 6 स्टार्स करेंगे हंसी की बौछार, रोहित शेट्टी ने दी अपडेट

Golmaal 5 के गैंग की हुई वापसी, अक्षय कुमार संग 6 स्टार्स करेंगे हंसी की बौछार, रोहित शेट्टी ने दी अपडेट

 Published : Mar 14, 2026 08:54 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 08:54 pm IST

बॉलीवुड के हिट फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर 'गोलमाल 5' का मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार का अतरंगी अंदाज देखने को मिला। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर भी हैं।

golmaal 5- India TV Hindi
गोलमाल 5 की गैंग Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर अपनी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के अगले चैप्टर का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। डायरेक्टर ने फिल्म का ऐलान एक मजेदार फर्स्ट लुक वीडियो के साथ किया, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर हैं। 'गोलमाल 5' में कई जाने-पहचाने चेहरे वापसी करेंगे। वहीं इस बार अक्षय कुमार के रूप में एक नया चेहरा भी फिल्म में शामिल हुआ है।

गोलमाल ने बदल दी थी डायरेक्टर की किस्मत

14 मार्च, 2026 को रोहित शेट्टी ने एक खास अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस सीरीज के पांचवें हिस्से की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फ्रेंचाइजी के सफर पर बात करते हुए, डायरेक्टर ने उन दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने करीब दो दशकों से इन फिल्मों को अपना प्यार और साथ दिया है। उन्होंने लिखा, '20 साल पहले गोलमाल 1 रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका श्रेय आपको जाता है, मेरे दर्शकों को। पिछले 20 सालों में हमने आपका मनोरंजन किया है और हां, कभी-कभी आपको निराश भी किया है, लेकिन हम अपने काम में हमेशा ईमानदार रहे हैं तो अब एक बार फिर मेरी शानदार टीम और मैं आपका मनोरंजन करने के लिए एक सफर पर निकल पड़े हैं, क्योंकि हम 'G5' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। आपने हमेशा मुझे प्यार दिया है और मेरा साथ दिया है। हमें बस आपके आशीर्वाद की जरूरत है। फिल्मों में मिलते हैं @tseries.official @rohitshettypicturez।'

अक्षय कुमार की 'गोलमाल 5' में हुई एंट्री

'गोलमाल 5' के प्रोमो वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी,  श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर अपने को-स्टार शर्मन जोशी की वापसी का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। शर्मन जोशी पहले भी इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन बाद की फिल्मों में वे नजर नहीं आए थे। जब अचानक अक्षय कुमार आते हैं तो उत्साह और बढ़ जाता है। इस क्लिप में उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस फ्रैंचाइजी में अक्षय की एंट्री पर रिएक्शन देते हुए, अजय ने मजाक में कहा कि 'कोई भी फ्रैंचाइजी नहीं छोड़ता।'

गोलमाल 5 से अक्षय कुमार का पहला लुक

वीडियो में अक्षय कुमार को गंजे लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने काले कुर्ते के साथ लुंगी पहनी है और सनग्लास लगाए हुए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ने को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे @itsrohitshetty! आपके जन्मदिन पर यह पागलपन और भी बड़ा और जोरदार हो गया है। 'गोलमाल 5' के इस क्रेजी परिवार से जुड़कर मैं बहुत उत्साहित हूं! तो चलिए, अब धमाल शुरू करते हैं!'

ये भी पढ़ें-

19 साल पुराना वो शो, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया था काम, कहानी थी कल्पना से परे, मिली थी जबरदस्त TRP

बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी, कहा- 'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन